'छैंया छैंया' का रीमिक्स बनाने पर बोलीं मलाइका अरोड़ा- जैसा है वैसा ही रहने दो
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: February 28, 2020 09:30 AM2020-02-28T09:30:48+5:302020-02-28T09:30:48+5:30
आजकल बॉलिवुड में पुराने गानों के रीमिक्स बनाए जाने का चलन है। इस बीच मलाइका से उनके सुपरहिट गाने 'छैंया छैंया' के रिक्रिऐशन के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि बॉलिवुड में कुछ ही गाने ऐसे आइकॉनिक होते हैं जो जैसे होते हैं वैसे ही अच्छे लगते हैं।
Highlightsमलाइका नहीं चाहती हैं कि 'छैंया छैंया' गाने को नए रूप में पेश किया जाए'छैंया छैंया' गाने में मलाइका ने शानदार डांस पेश किया था
'छैंया छैंया' गर्ल मलाइका अरोड़ा का कहना है कि साल 1998 में फिल्म शाहरुख खान की 'दिल से' में उनके द्वारा किया गया आइटम सॉन्ग 'छैंया छैंया' का रीमिक्स न बनाया जाए. ए.आर. रहमान के कंपोज किए इस गाने के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए और गाने का केवल ऑरजिनल वर्जन ही रहना चाहिए. इस सुपरहिट गाने को सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी ने अपनी आवाज दी थी. यह आज भी बेहतरीन डांस नंबर में से एक माना जाता है. इस गाने का वीडियो इतने सालों बाद अभी भी काफी पॉप्युलर है. हाल में मलाइका ने एक डांस रिएलिटी शो में कहा कि यह एक आइकॉनिक गाना है.