लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस: सीबीआई ने मुंबई पुलिस के दो अफसरों को भेजा समन, मुख्य जांच अधिकारी का नाम भी शामिल

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 25, 2020 20:51 IST

सीबीआई ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में अपनी जांच तेज कर दी है। ऐसे में सीबीआई ने दो मुंबई पुलिस अधिकारियों को समन भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुख्य आरोपी हैं।दिवंगत अभिनेता के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ अपने बेटे को आत्महत्या के लिये बाध्य करने सहित कई गंभीर आरोपों में शिकायत दर्ज कराई थी।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। ऐसे में सीबीआई की एक टीम मुंबई में सुशांत मामले से जुड़े हर पहलू को अच्छे से जांच रही है। वहीं, सीबीआई ने आज मुंबई पुलिस के दो अधिकारियों को समन भेजा है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत मामले के मुख्य जांच अधिकारी भूषण बेलनेकर और बांद्रा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर को समन भेजा गया है। 

बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूत मामले में मुख्य आरोपी हैं। दिवंगत अभिनेता के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ अपने बेटे को आत्महत्या के लिये बाध्य करने सहित कई गंभीर आरोपों में शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में सीबीआई ने आत्महत्या के लिए उकसाना, आपराधिक तरीके से बंधक बनाना, आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज की है। 

गौरतलब है कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही थी। मगर अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। यही नहीं, रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्र‍िंग मामले में कई बार पूछताछ की है। इस दौरान रिया अपनी इनकम और खर्च का साफ ब्यौरा नहीं दे पाई हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस