अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के वकील के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज, नाना पाटेकर के खिलाफ लड़ा था केस

By भाषा | Published: January 3, 2020 04:57 PM2020-01-03T16:57:53+5:302020-01-03T16:57:53+5:30

नाना पाटेकर (Nana Patekar) पर मी टू का आरोप लगा चुकीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।

Case filed for molesting actress Tanushree Dutta's lawyer | अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के वकील के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज, नाना पाटेकर के खिलाफ लड़ा था केस

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के वकील के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज, नाना पाटेकर के खिलाफ लड़ा था केस

Highlightsअभिनेत्री तनुश्री दत्ता के वकील के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता पर बांद्रा की एक महिला से कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग का आरोप लगाया गया है।

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के वकील के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता पर बांद्रा की एक महिला से कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिलचस्प बात यह है कि नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में नितिन सातपुते तनुश्री दत्ता के वकील हैं। एक अधिकारी के अनुसार यह घटना इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य महिला आयोग कार्यालय के सामने हुई। अधिकारी के अनुसार 27 वर्षीय पीड़िता ने सातपुते पर शीलभंग के इरादे से उसके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने खेरवाड़ी पुलिस थाने में दी अपनी शिकायत में कहा है कि बच्चों के लिए एक बगीचे के निर्माण को लेकर दो नवंबर को सातपुते के साथ उसकी बहस हो गई थी। सातपुते ने कथित तौर पर पीड़िता को कॉल कर उसके साथ गालीगलौज की जिसके बाद उसने चार नवंबर को राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि इसी सिलसिले में सोमवार को पीड़िता को आयोग ने बुलाया था।

कार्यालय से निकलते समय सातपुते उसके करीब आए और उसे अपशब्द कहे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) और भारतीय दंड संहिता से संबंधित अन्य प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया। मामले की जांच की जा रही है। 

Web Title: Case filed for molesting actress Tanushree Dutta's lawyer

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे