मिस्टर इंडिया के पूर्व विजेता मनोज की खुदकुशी की कोशिश के बाद अभिनेता साहिल के खिलाफ केस दर्ज

By अनिल शर्मा | Published: September 17, 2021 02:18 PM2021-09-17T14:18:34+5:302021-09-17T14:25:17+5:30

मनोज पाटिल की मैनेजर परी नाज ने बयान में कहा था कि ओशिवारा में सैलीला भवन में पाटिल के घर पर सुबह 12.30 से 1 बजे के बीच हुई कथित घटना के बाद उनके परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए।

case filed against actor Sahil after former Mr india winner manoj attempted suicide | मिस्टर इंडिया के पूर्व विजेता मनोज की खुदकुशी की कोशिश के बाद अभिनेता साहिल के खिलाफ केस दर्ज

मनोज पाटिल और साहिल खान।

Highlightsमिस्टर इंडिया विजेता मनोज पाटिल ने गुरुवार कथित तौर पर मुंबई में दवाएं खाकर खुदकुशी की कोशिश कीमनोज की मैनेजर ने अभिनेता साहिल पर पाटिल को परेशान करने का आरोप लगाया है

मुंबईः मिस्टर इंडिया के पूर्व विजेता मनोज पाटिल को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में अभिनेता साहिल खान व तीन अन्य के खिलाफ मुंबई में मामला दर्ज किया गया है। पाटिल की मैनेजर ने कहा था कि साहिल द्वारा परेशान किए जाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। पाटिल का फिलहाल मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के पूर्व विजेता मनोज पाटिल ने गुरुवार कथित तौर पर मुंबई में दवाएं खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। उनकी मैनेजर के मुताबिक, घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 हुई। मैनेजर का आरोप है कि पाटिल को अभिनेता साहिल खान एक साल से अधिक समय से परेशान कर रहे हैं जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

मनोज पाटिल की मैनेजर परी नाज ने बयान में कहा था कि ओशिवारा में सैलीला भवन में पाटिल के घर पर सुबह 12.30 से 1 बजे के बीच हुई कथित घटना के बाद उनके परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए।

29 वर्षीय मॉडल पाटिल ने कुछ दिन पहले ओशिवारा पुलिस को एक पत्र सौंपा था, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर उन्हें कथित रूप से बदनाम करने और उनके लिए समस्याएं पैदा करने के लिए कार्रवाई की मांग की गई थी। 

Web Title: case filed against actor Sahil after former Mr india winner manoj attempted suicide

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे