Cannes 2022: फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया दीपिका पादुकोण का रेट्रो लुक, जानें कैसी मिली प्रतिक्रिया

By मनाली रस्तोगी | Published: May 18, 2022 12:47 PM2022-05-18T12:47:48+5:302022-05-18T12:51:03+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में अपने देसी लुक की वजह से एक्ट्रेस टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। इस बार कान्स में दीपिका पादुकोण जूरी मेंबर के तौर पर शामिल हुई हैं। हालांकि, कान्स के रेड कारपेट के लिए एक्ट्रेस ने जो लुक अपनाया था वो फैंस को कुछ पसंद नहीं आया। 

Cannes 2022 Deepika Padukone’s retro look fails to impress netizens call it a disaster | Cannes 2022: फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया दीपिका पादुकोण का रेट्रो लुक, जानें कैसी मिली प्रतिक्रिया

Cannes 2022: फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया दीपिका पादुकोण का रेट्रो लुक, जानें कैसी मिली प्रतिक्रिया

Highlightsदीपिका पादुकोण ने रेड कारपेट के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की ब्लैक एंड गोल्ड सीक्वेंस साड़ी कैरी की थी। एक्ट्रेस रेड कारपेट के  लिए सब्यसाची ऑउटफिट और एक्सेसरीज में नजर आईं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। यही कारण है कि इस बार भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में अपने देसी लुक की वजह से एक्ट्रेस टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। दरअसल, इस बार कान्स में दीपिका पादुकोण जूरी मेंबर के तौर पर शामिल हुई हैं। हालांकि, कान्स के रेड कारपेट के लिए एक्ट्रेस ने जो लुक अपनाया था वो फैंस को कुछ पसंद नहीं आया। 

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने रेड कारपेट के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की ब्लैक एंड गोल्ड सीक्वेंस साड़ी कैरी की थी। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ड्रामेटिक आईलाइनर, न्यूड लिप्स और chandelier इयरिंग्स के साथ अपना लुक पूरा किया था। कुल मिलाकर एक्ट्रेस रेड कारपेट के  लिए सब्यसाची ऑउटफिट और एक्सेसरीज में नजर आईं। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स के नीच एक्ट्रेस का रेट्रो स्टाइल कुछ जचा नहीं। ऐसे में यूजर्स ने उनके लुक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। 

बता दें कि इस साल कान्स फिल्म महोत्सव अपना 75वां संस्करण आयोजित कर रहा है। खास बात तो ये है कि इस बार कान्स के इतिहास में पहली बार भारत को कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि कंट्री ऑफ ऑनर की परंपरा कान्स में इसी साल से शुरू की गई है। कान्स फिल्म महोत्सव का आयोजन इस बार 17 मई से 28 मई के बीच किया जा रहा है। इस फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर की चुनिन्दा फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होती है। 

Web Title: Cannes 2022 Deepika Padukone’s retro look fails to impress netizens call it a disaster

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे