कान फेस्टिवल में सबसे आखिर में ऐश्वर्या राय ने बिखेरे हुस्न के जलवे, ग्रैंड एंट्री में दीपिका-प्रियंका भी पड़ीं फीकी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 20, 2019 10:10 AM2019-05-20T10:10:44+5:302019-05-20T10:10:44+5:30
ऐश्वर्या राय ने इस दौरान येलो और ग्रील कलर का फिशकट गाउन पहन कर कान में पहुंची थीं। वन साइडेड स्लीव वाली इस मरमेड ड्रेस में ऐश्वर्या हमेशा की तरह से कगर ढा रही थीं।
Highlightsकान फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने अपनी एंट्री से हर किसी को दीवाना कर दिया हैऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ रेड कारपेट पर एंट्री की
फ्रांस में चल रहे 72वें कान फिल्म फेस्टिवल में इन दिनों चल रहा है। दीपिका-प्रियंका के बाद ऐश्वर्या राय का इंतजार फैंस का समाप्त हो गया है। रेड कार्पेट पर जब ऐश्वर्या राय ने वॉक किया तो सभी उनके आगे फीके नजर आए। ऐश्वर्या ने अपने लुक्स से सभी को हर बार की तरह से पीछे छोड़ दिया।
ऐश्वर्या राय ने इस दौरान येलो और ग्रील कलर का फिशकट गाउन पहन कर कान में पहुंची थीं। वन साइडेड स्लीव वाली इस मरमेड ड्रेस में ऐश्वर्या हमेशा की तरह से कगर ढा रही थीं। उन्होंने साइड पार्टिंग कर बालों को खुला रखा वहीं न्यूड लिपस्टिक से उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। ऐश्वर्या ने इस दौरान कोई ज्वैलरी कैरी नहीं की। उनकी ड्रेस जीन लुइस सबाजी ने तैयार की है।
ऐश्वर्या ने रेड कारपेट पर बेटी आराध्या के साथ जबरदस्त एंट्री की है। वह अगर अब ऐश्वर्या की बेटी की बात की जाए तो वह मां के मैचिंग करते हुए येलो कलर की ड्रेस पहनीं। इस दौरान बेटी के साथ ऐश्वर्या मस्ती करते हुए नजर आईं, वो आराध्या का हाथ पकड़कर उसे घुमाने लगीं थीं।
ऐश्वर्या 2002 में पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल पहुंची थीं। उस वक्त वह फिल्म देवदास के प्रमोशन के लिए कान पहुंची थीं। इसके बाद से वह लगातार कान फेस्टिव में शामिल हो रही हैं। 2002 में ऐश्वर्या के साथ देवदास में उनके को-स्टार शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी साथ में थे।