CAA Protest: बॉलीवुड डायरेक्टर ने ट्वीट कर कहा-एक हाथ में संविधान और दूसरे में पत्थर...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 27, 2019 12:18 PM2019-12-27T12:18:10+5:302019-12-27T12:18:10+5:30

अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। हाल ही में डायरेक्टर ने पत्थर उठाने वालों पर ट्वीट किया है।

CAA Protest:director anubhav sinha tweeted on caa and cab | CAA Protest: बॉलीवुड डायरेक्टर ने ट्वीट कर कहा-एक हाथ में संविधान और दूसरे में पत्थर...

CAA Protest: बॉलीवुड डायरेक्टर ने ट्वीट कर कहा-एक हाथ में संविधान और दूसरे में पत्थर...

Highlights डायरेक्टर प्रोड्यूसर और राइटर अनुभव सिन्हा बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं नागरिकता संशोधन कानून पर अनुभव सिन्हा लगातार ट्वीट कर रहे हैं

मुल्क, तुम बिन, रा वन जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर प्रोड्यूसर और राइटर अनुभव सिन्हा बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। नागरिकता संशोधन कानून पर अनुभव सिन्हा लगातार ट्वीट कर रहे हैं। वह इस कानून के विपक्ष में हैं। यही कारण है कि वह सरकार पर निशाना भी साधते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अनुभव ने एक खास ट्वीट किया है।

अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। हाल ही में डायरेक्टर ने पत्थर उठाने वालों पर ट्वीट किया है।

अनुभव ने ट्वीट करके अपनी बात रखी है। डायरेक्टर ने कहा है कि एक हाथ में संविधान और दूसरे में पत्थर नहीं हो सकता। ये बात आम शहरी और वर्दी धारी अफ़सरों, दोनों पर लागू है।


इसके बाद उन्होंने और भी ट्वीट किए हैं।

अनुभव के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे है। लोग जमकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने दस, तथास्तु, कैश, रा वन, तुम बिन 2, मुल्क फिल्म का निर्देशन किया है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग इसको लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और उग्र रूप अपना लिया है। जामिया और अलीगढ़ में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन ने हिंसा का रूप लिया है। इसके बाद अब गुजरात, लखनऊ हर जगह ये हिंसा देखने को मिल रही है।

Web Title: CAA Protest:director anubhav sinha tweeted on caa and cab

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे