बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी अक्षय की 'राम सेतु', अजय देवगन की 'थैंक गॉड' की कमाई में 30 प्रतिशत की गिरावट

By अनिल शर्मा | Published: October 28, 2022 10:33 AM2022-10-28T10:33:51+5:302022-10-28T10:39:10+5:30

गौरतलब है कि राम सेतु शुक्रवार को रिलीज नहीं हुई थी। इसके बजाय दिवाली के एक दिन बाद मंगलवार को रिलीज की गई। इसी दिन अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​की थैंक गॉड भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसकी कमाई राम सेतु से कम ही रही। 

box office collection day 3 Akshay kumar Ram Setu and Ajay Devgan Thank God | बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी अक्षय की 'राम सेतु', अजय देवगन की 'थैंक गॉड' की कमाई में 30 प्रतिशत की गिरावट

बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी अक्षय की 'राम सेतु', अजय देवगन की 'थैंक गॉड' की कमाई में 30 प्रतिशत की गिरावट

Highlights रिलीज के पहले दिन राम सेतु ने 15 करोड़ का बिजनेस किया था।वहीं फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 25 प्रतिशत गिरावट के साथ 8-8.50 करोड़ की कमाई की।फिल्म थैंक गॉड ने तीन दिनों में सिर्फ ₹18 करोड़ का व्यापार किया है।

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु की कमाई धीरे-धीरे घट रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का व्यापार ठंडा पड़ रहा है। रिलीज के पहले दिन राम सेतु ने जहां 15 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं गुरुवार को इसने सिर्फ ₹8.50 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसे में माना जा रहा है कि राम सेतु की पहले दिन की कमाई में त्योहार के आसपास की छुट्टियों का ज्यादा योगदान रहा।

फिल्म के गुरुवार ₹8.50 करोड़ रुपए कलेक्शन करने के बाद इसकी तीन दिन की कमाई लगभग ₹35 करोड़ हो गई है। गौरतलब है कि फिल्म शुक्रवार को रिलीज नहीं हुई थी और इसके बजाय दिवाली के एक दिन बाद मंगलवार को रिलीज की गई थी। इसी दिन अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​की थैंक गॉड भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसकी कमाई राम सेतु से कम ही रही। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत थैंक गॉड की कमाई में गुरुवार को लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट आई।थैंक गॉड ने पहले दिन ₹ 8.10 करोड़ का व्यापार किया था। वहीं बुधवार (दूसरे दिन) घटकर ₹6 करोड़ रह गया। फिल्म ने तीन दिनों में सिर्फ ₹18 करोड़ का संग्रह किया है।

Boxofficeindia.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, थैंक गॉड की कमाई में तीसरे दिन लगभग 30 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 4 करोड़ की कमाई की। वहीं राम सेतु ने तीसरे दिन लगभग 25 प्रतिशत गिरावट के साथ 8-8.50 करोड़ की कमाई की।

Web Title: box office collection day 3 Akshay kumar Ram Setu and Ajay Devgan Thank God

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे