बोनी कपूर को आई श्रीदेवी की याद, पुराने पिटारे से शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Published: January 18, 2022 06:00 PM2022-01-18T18:00:54+5:302022-01-18T18:05:56+5:30

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बॉनी कपूर ने अपने पुराने पिटारे से दिवंगत अदाकार श्रीदेवी की एक थ्रोबैक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

Boney Kapoor Shares Throwback Photo Of Sridevi | बोनी कपूर को आई श्रीदेवी की याद, पुराने पिटारे से शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

बोनी कपूर को आई श्रीदेवी की याद, पुराने पिटारे से शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

Highlightsबोनी कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम एंट्री की है।उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है।बोनी कपूर ने हाल ही में श्रीदेवी की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम एंट्री की है। सोशल मीडिया पर धमाकेदार एंट्री करने के बाद उन्हें अक्सर ही थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है। इसी क्रम में एक बार फिर बोनी कपूर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत अदाकार श्रीदेवी को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। शेयर की गई तस्वीर दुर्जा पूजा के दौरान लखनऊ में ली गई थी।

तस्वीर कि शेयर करते हुए बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा, "ये तस्वीर साल 2012 में लखनऊ में दुर्गा पूजा महोत्सव की है।" इस तस्वीर में श्रीदेवी मुस्कुरा रही हैं और उनकी पीठ पर बोनी नाम लिखा हुआ नजर आ रहा है। श्रीदेवी ने फोटो में वाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है। वहीं, फैंस बोनी कपूर द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वैसे जब से बोनी कपूर ने सोशल मीडिया ज्वाइन किया है, तब से उनके द्वारा पोस्ट की गई हर दूसरी फोटो फैंस के बीच वायरल हो रही है। दरअसल, वो सोशल मीडिया पर अपने पुराने पिटारे से तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। बता दें कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवा की शादी में शिरकत करने के लिए साल 2018 में दुबई गई थीं, जहां उनकी कार्डियक अरेस्ट की वजह से मृत्यु हो गई। उन्हें उनके होटल के रूम में मृत पाया गया था।  

Web Title: Boney Kapoor Shares Throwback Photo Of Sridevi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे