Bollywood Taja Khabar: इकलौते बेटे के निधन से टूट गए हैं सुशांत सिंह राजपूत के पिता, गोविंदा की कार का एक्सीडेंट, पढ़ें पांच बड़ी खबरें
By अमित कुमार | Published: June 25, 2020 09:24 AM2020-06-25T09:24:48+5:302020-06-25T09:24:48+5:30
गोविंदा को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को गोविंदा की कार की टक्कर हो गई। दरअसल, कार में गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा और ड्राइवर मौजूद थे।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह तो बेटे के जाने के बाद से टूट गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत की इस फोटो को उनके फैनपेज ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। फोटो में एक्टर के पिता कृष्ण कुमार सिंह उनकी फोटो के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं। करीब एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा एक्टर को याद कर रहे हैं।
सुशांत की पिता की इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- बेटे को खोने का दर्द एक पिता ही समझ सकता है। वहीं एक फैन के मुताबिक सुशांत के जाने का सबसे ज्यादा गम सिर्फ उनके पिता को है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की मौत दम घुटने के कारण हुई है।
गोविंदा की कार को यशराज की कार ने मारी टक्कर, अंदर बैठे थे एक्टर के बेटे यशवर्धन, जानें पूरा मामला
गोविंदा को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को गोविंदा की कार की टक्कर हो गई। दरअसल, कार में गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा और ड्राइवर मौजूद थे। इस दौरान उनकी कार को किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी। रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरी कार यशराज बैनर से जुड़े किसी शख्स की थी। रात करीब 8:30 बजे यह घटना घटी थी।
जुहू पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की गई। दोनों गाड़ियों में मामूली खरोंच आई है। बाद में दोनों ने आपसी सहमति से इस मामले को खत्म किया। अपने दौर में हीरो नं. रहे गोविंदा पिछले कुछ समय से बिल्कुल चल नहीं रहे हैं। उनकी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो रही हैं।
रमन राघव 2.0 को याद कर विक्की कौशल ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, लिखा- तार बिजली से पतले हमारे पिया!
विक्की कौशल की गिनती आज बॉलीवुड के टॉप एक्टरों में की जाती है। अपने करियर में विक्की ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म 'रमन राघव 2.0' में विक्की कौशल एक अलग ही अंदाज में नजर आए थे। इस फिल्म में लुक से लेकर उनकी एक्टिंग तक ने लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी थी। अब इस फिल्म के 4 साल पूरे होने पर विक्की ने एक स्पेशल मैसेज शेयर किया है।
फिल्म रमन राघव 2.0 के चार साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर विक्की ने अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तार बिजली से पतले हमारे पिया! बता दें कि तार बिजली से पतले हमारे पिया इस फिल्म का एक गाना है जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक साइको रोल में नजर आए थे।
Birthday Special: कभी लड़के की तरह दिखने की वजह से इंडस्ट्री के लोग उड़ाते थे मजाक, फिर इस फिल्म ने बदल डाली करिश्मा कपूर की किस्मत
बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर फैंस के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर का आज जन्मदिन है। 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता जबकि मां बबीता जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। करिश्मा अपने अभिनय के साथ निजी रिश्तों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं थीं।
करिश्मा कपूर ने महज 15 साल की उम्र में 1991 में प्रदर्शित फिल्म "प्रेम कैदी" से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई साथ ही करिश्मा कपूर के अभिनय को भी सराहा गया। इस बाद उन्होंने जिगर, अनाड़ी, अंदाज अपना अपना, दुलारा जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया। गोविंदा और अजय देवगन के साथ करिश्मा कपूर की जोड़ी को फैंस ने काफी सराहा।
बताया जाता है कि जब करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था, तब उन्हें अपने लुक्स के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लोग उन्हें लड़के की तरह दिखने के कारण खूब ट्रोल किया करते थे। लेकिन राजा हिंदुस्तानी में जब लोगों ने एक्ट्रेस का लुक देखा, तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया था। इस फिल्म के बाद करिश्मा कपूर की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में की जाने लगी।
कविता कौशिक का छलका दर्द, कहा- FIR के मेकर्स इस वजह से मुझे दे रहे धमकी
कविता कौशिक का आरोप है कि सिर्फ नेपोटिजम ही नहीं बल्कि दूसरे तरीकों से भी एक्टर्स को परेशान किया जाता रहा है। कविता कौशिक स्टारकिड्स को निशाना बनाए जाने से सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि सबको मिलकर असली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। कविता ने आरोप लगाया कि 'एफआईआर' शो के बंद होने के पांच साल बाद भी उन्हें कहीं और वैसी भूमिका नहीं करने दिया जा रहा है।
कविता कौशिक ने ट्वीट में लिखा, 'कल ही मुझे याद दिलाया गया कि अगर मैंने कहीं भी हरियाणवी पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका रिपीट की तो मुझपर मुकदमा दायर किया जाएगा। जबकि 5 साल पहले चैनल शो को बंद कर चुका है। इतना ही नहीं, दर्शकों की बेहद डिमांड के बावजूद इसे दोबारा शुरू नहीं किया जा रहा। और आप मूवी माफिया की बात करते हैं। क्यूट..