Bollywood Taja Khabar: नेपोटिजम पर छलका सोनल चौहान का दर्द, शाहरुख-काजोल का पुराना वीडियो वायरल, पढ़ें पांच बड़ी खबरें
By अमित कुमार | Published: June 28, 2020 09:23 AM2020-06-28T09:23:46+5:302020-06-28T09:23:46+5:30
फिल्म जन्नत में सोनल चौहान को काफी पसंद किया गया। उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की गई। इसके बावजूद इस फिल्म के बाद वो लंबे समय तक खाली रही।
फिल्म जन्नत में इमरान हाशमी के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सोनल चौहान ने फैंस के साथ अपने पुराने अनुभव शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि आउटसाइडर होने के कारण उन्हें किस तरह फिल्मों से निकाल दिया गया। सोनल चौहान ने मुकेश भट्ट पर आरोप लगाते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि मुकेश भट्ट ने उन्हें तीन फिल्मों के लिए साइन किया था, लेकिन उन्हें बाद में काम नहीं दिया गया।
फिल्म जन्नत में सोनल चौहान को काफी पसंद किया गया। उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की गई। इसके बावजूद इस फिल्म के बाद वो लंबे समय तक खाली रही। उनको फिल्में नहीं मिली और लोग धीरे धीरे उनको भूल गए। एक इंटरव्यू में सोनम चौहान ने कहा है कि अगर किसी टैलेंटेड कलाकार का काम आप छीनते हैं और किसी दूसरे को दे देते हैं तो जो कि सच में उसके लायक ही नहीं है.. तो इससे किसी का भी मनोबल काफी ज्यादा गिरता है।
VIDEO: जब गलती से शाहरुख खान ने कर लिया था काजोल को किस, हैरान रह गए थे सभी
काजोल कोरोना वायरस के कारण इन दिनों घर पर ही अपना सारा समय बिता रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया अक्सर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती है। ऑफ स्क्रीन भी काजोल और शाहरुख की दोस्ती के किस्से लोगों के सामने आते रहे हैं। हाल ही में इन दोनों का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों कलाकार डांस रिहर्सल करते दिखाई पड़ रहे हैं।
यह वीडियो फिल्म 'दिलवाले' के सेट का है। डांस रिहर्सल के दौरान कुछ ऐसा होता है कि शाहरुख खान गलती से काजोल को किस कर लेते हैं। ये देख सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं। वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में काजोल, शाहरुख खान के गालों को खींचती नजर आई थीं। जिसके बाद शाहरुख उन्हें किस कर लेते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
विक्की कौशल का नया लुक आया सामने, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका में कुछ इस तरह आए नजर
फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि के मौके पर विक्की कौशल ने उन्हें याद किया। विक्की कौशल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में फील्ड मार्शल की भूमिका निभाने वाले है। इस किरदार के लिए वो लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। पिछले साल इस फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था। जिसमें विक्की के नए अवतार को देख सभी हैरान रह गए थे।
बायोपिक के निर्माताओं ने अब विक्की कौशल का एक और लुक जारी कर दिया है। आरएसवीपी मूवीज़ ने अपने सोशल मीडिया पर फील्ड मार्शल को श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। वे लिखते है, भारत के फील्ड मार्शल सैम मानकेशॉ का याद कर रहे हैं... ये बहुत खास जर्नी होने वाली हैं। इसके अलावा निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने फील्ड मार्शल को याद करते हुए नया लुक पोस्ट किया।
बेटी आराध्या की वजह से फिल्मों में 'बोल्ड सीन' नहीं करते अभिषेक बच्चन, कई फिल्मों से धोना पड़ा हाथ
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन वेब सीरी 'ब्रीद' के नए सीजन से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'ब्रीद' का नया सीजन 10 जुलाई 2020 में रिलीज किया जाएगा। इसमें आर माधवन की जगह अभिषेक बच्चन नजर आने वाले हैं। अपने पहले वेब सीरीज को लेकर अभिषेक काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने एक नया खुलासा किया है।
अभिषेक ने बताया कि 'बोल्ड सीन' नहीं करने की वजह से वह कई प्रोजेक्ट्स गंवा चुके हैं। उन्होंने 'नो-इंटिमेट सीन ऑन-स्क्रीन' पॉलिसी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह पिछले कई सालों से इन नियमों का पालन कर रहे हैं। अभिषेक ने कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे उनकी बेटी आराध्या असहज महसूस करे। मैं अपने निर्देशकों से भी प्रोजेक्ट्स साइन करने से पहले कह देता हूं कि अगर कोई ऐसा सीन है जिसमें बहुत इंटिमेट सीन्स हैं तो मैं करने को तैयार नहीं हूं। आपके पास विकल्प है'।
फिल्म 'दिल बेचारा' को लेकर काफी एक्साइटेड थे सुशांत सिंह राजपूत, शूटिंग के दौरान का मस्ती भरा वीडियो आया सामने
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज होगी। दिवंगत अभिनेता के सम्मान में डिज्नी-हॉटस्टार फैसला लिया है कि ये फिल्म सभी सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स देख सकते हैं। हालांकि, सुशांत के फैंस उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की मांग कर रहे हैं।
इस बीच इस फिल्म के शूटिंग के दिनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत मलयाली टीवी रिएलिटी शो की जज और क्लासिकल डांसर सुब्बालक्ष्मी के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। सुब्बालक्ष्मी ने इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- 'सुशांत सिंह राजपूत के साथ अम्मा.. दोनों पॉजिटिविटी से भरे हुए हैं।'
फिल्म में सुब्बालक्ष्मी सुशांत के दादी के किरदार में नजर आएंगी। सुशांत सिंह राजपूत अपनी ऑन स्क्रीन दादी सुब्बालक्ष्मी के साथ फिल्म ‘काई पो छे’ के गाने 'मांझा' पर डांस कर रहे हैं। फैंस को सुशांत का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। सुशांत फिल्म दिल बेचारा को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। 'दिल बेचारा' के साथ एक्ट्रेस संजना संघी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।