Bollywood Taja Khabar: आधिकारिक राइफल से निशानेबाजी करना गायक को पड़ा भारी और रामगोपाल वर्मा ने लड़कियों पर किया कमेंट, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 5, 2020 10:00 AM2020-05-05T10:00:16+5:302020-05-05T10:14:58+5:30

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Bollywood Taja Khabar: fir file against sidhu moose wala read top 5 news | Bollywood Taja Khabar: आधिकारिक राइफल से निशानेबाजी करना गायक को पड़ा भारी और रामगोपाल वर्मा ने लड़कियों पर किया कमेंट, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

सिंगर शुभदीप सिंह और रामगोपाल वर्मा

Highlightsरामगोपाल वर्मा ने हाल ही में ट्वीट करके लड़कियों पर निशाना साधा तो सोना महापात्रा ने डायरेक्टर की क्लास लगा दी हैकैसेट किंग के नाम से मशहूर गुलशन कुमार का आज जन्मदिन है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

निर्देशक अनिल अजिताभ का हुआ निधन, इंडस्ट्री को लगा और बड़ा झटका

निर्देशक अनिल अजिताभ का निधन हो गया है। अनिल अजिताभ का सोमवार को पटना में निधन हुआ है। उनके निधन से फैंस और भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभी एक्टर के निधन का अहम कारण पता नहीं लगा है लेकिन फैंस को इससे झटका जरुर लगा है।

शराब की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखकर सितारों का फूटा गुस्सा, कहा-शराब से ही कोरोना को मारेंगे ये...

सरकार ने कई राज्यों में शराब पर लगे बैन को हटा दिया है। भारत में इसके बाद से ही कई राज्यों से शराब की दुकानों के आगे लंबी लाइनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। लोग इस दौरान इस कद्र शराब के लिए पागल हो गए कि सोशल डिस्टेंशिंग तक भूल गए। लोगों ने दुकानों के बाहर जबरदस्त भीड़ इक्कटा की। इस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जमकर अपने रिएक्शन पेश किए हैं।कॉमेडियन कपिल शर्मा भी शराब के लिए लोगों की ऐसी मारामारी पर गुस्सा जताया। उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी में लिखा, यह लो सोशल डिस्टेंसिंग की ऐसी की तैसी। बेवकूफ लोग। शराब से ही कोरोनो को मारेंगे ये।

बर्थडे स्पेशल: जब 'कैसेट किंग' गुलशन कुमार की सरेआम कर दी गई थी हत्या, पढ़ें जीवन की कुछ अनसुनी बातें

एक छोटी सी म्यूजिक कैसेट कंपनी से बिजनेस की शुरुआत करने वाले गुलशन कुमार ने म्यूजिक की दुनिया में तहलका मचा दिया था। कैसेट किंग के नाम से मशहूर गुलशन कुमार का आज जन्मदिन है। 5 मई 1956 को गुलशन कुमार का जनम दिल्ली में हुआ था। गुलशन कुमार भले हमारे बीच ना हो लेकिन आज भी उनको अलग अलग तरीकों से याद किया जाता है।

शराब की दुकान के बाहर खड़ी लड़कियों पर राम गोपाल वर्मा ने किया भद्दा कमेंट, सोना महापात्रा ने इस अंदाज में लगाई क्लास

रामगोपाल वर्मा एक बार फिर अपने विवादित ट्वीट के कारण चर्चा में हैं। राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर शराब के बाहर लगी लाइन की फोटो शेयर की है। इसमें कुछ महिलाएं नजर आ रही हैं। राम गोपाल वर्मा के ट्वीट पर सिंगर सोना महापात्रा ने जवाब दिया है। रामगोपाल वर्मा ने फोटो ट्वीट की थी। फोटो में कुछ महिलाएं शराब की दुकान के बाहर लगी लाइन में नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ राम गोपाल वर्मा ने लिखा- 'देखिए शराब की दुकान के बाहर लगी लाइन में कौन है। शराबी युवकों से लड़कियों को बचाने के लिए इतना कुछ।

आधिकारिक राइफल से निशानेबाजी करना गायक को पड़ा गया भारी, एफआईआर हुई दर्ज, छह पुलिसकर्मी भी सस्पेंड

फेमस पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। गायक का विवादों से पुराना नाता है। सोमवार को एक बार फिर से वह विवादित सुर्खियों में आ गए। दरअसल गायक का एक आधिकारिक राइफल से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

Web Title: Bollywood Taja Khabar: fir file against sidhu moose wala read top 5 news

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे