लोकसभा चुनाव 2019: दीपिका-आलिया समेत बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स नहीं दे पाएंगे वोट, ये है वजह!

By मेघना वर्मा | Published: April 16, 2019 02:51 PM2019-04-16T14:51:11+5:302019-04-16T14:51:11+5:30

अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली बॉलीवुड की कमली गर्ल कैटरीना कैफ भी वोट नहीं दे सकेंगी। कैटरीना के पास यूके की सिटिजनशिप है।

bollywood stars who wont be able to vote in lok sabha election 2019 | लोकसभा चुनाव 2019: दीपिका-आलिया समेत बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स नहीं दे पाएंगे वोट, ये है वजह!

लोकसभा चुनाव 2019: दीपिका-आलिया समेत बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स नहीं दे पाएंगे वोट, ये है वजह!

देश भर में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। जहां नेता वोटर्स को हर तरह लुभाने में लगे हैं तो वहीं कई ऐसे वोटर्स भी हैं जो इस बार के चुनाव में पहली बार वोट देनें पहुंचेंगे। चुनाव और मतदान की इन बातों से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे स्टार्स हैं जो इस बार पहली बार वोट करने जाएंगे। 

कुछ स्टार्स और आपके चहेते सितारे ऐसे भी हैं जो इस चुनाव में वोट नहीं डालने जाएंगे। इसके पीछे भी एक खास वजह है। आज हम आपको आपके उन्हीं स्टार्स की लिस्ट आप तक पहुंचा रहे हैं जो चाहकर भी इस चुनाव में वोट देनें नहीं जाएंगे। 

1. बॉलीवुड की मस्तानी - दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड की मस्तानी और रानी पद्मावती यानी दीपिका पादुकोण का। दीपिका पादुकोण बेंगलुरु में पली -बढ़ी है मगर  उनका जन्म डेनमार्क की कैपिटल कोपेनहेगन में हुआ है। जिसकी वजह से उन्हें वहीं की नागरिकता मिली है। यही वजह है कि दीपिका इस बार चुनाव में वोट नहीं दे पाएंगी। 

2.गली बॉय एक्ट्रेस- आलिया भट्ट

फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी और गली बॉय के सक्सेज को इंज्वॉय कर रही आलिया भट्ट भी इस बार वोट देने नहीं जाएंगी। आलिया भट्ट के पास ब्रिटेन का पासपोर्ट है। आलिया की मां यानी सोनी राजदान ब्रिटेन की नागरिक हैं। इसी वजह से आलिया को ब्रिटेन की नागरिकता मिली है। यही वजह है कि आलिया भट्ट चुनाव में वोट नहीं दे पाएंगी। 

3.  देशभक्ति जगाने वाले- अक्षय कुमार

देश में अपनी फिल्मों से लोगों के अंदर देशभक्ति भरने वाले खिलाड़ी कुमार भी चुनाव में अपना मत नहीं रख पाएंगे। हां अक्षय कुमार का जन्म भले ही अमृतसर में हुआ है लेकिन उनके पास भी कनाडा की नागरिकता है। जिस वजह से वो चुनाव में वोट देने में सक्षम नहीं है। वोट देने के लिए अक्षय को कनाडा की नागरिकता को बाय-बाय कहना होगा। 

4. कमली गर्ल- कैटरीना कैफ

अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली बॉलीवुड की कमली गर्ल कैटरीना कैफ भी वोट नहीं दे सकेंगी। कैटरीना के पास यूके की सिटिजनशिप है। ऐसे में उन्हें लोकसभा 2019 के चुनाव में वोट करने का कोई अधिकार नहीं है। 

5. इमरान खान

इनकी फिल्म जाने तू या जाने ना हो या देल्ली बेली एक्टर ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। मगर आमिर खान के भांजे इमरान खान भी इस लोकसभा इलेक्शन में वोट नहीं दे पाएंगे। इमरान के पास भारत का नहीं बल्कि अमेरिका का पासपोर्ट है, जिसकी वजह से उन्हें भारत में वोट देने का अधिकार नहीं है। 

Web Title: bollywood stars who wont be able to vote in lok sabha election 2019