अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद बाॅलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जताया दुख
By वैशाली कुमारी | Published: August 17, 2021 09:15 AM2021-08-17T09:15:09+5:302021-08-17T09:15:09+5:30
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे पर चिंता प्रकट करते हुए सोनू सूद, रिया चक्रवर्ती, स्वरा भास्कर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है।
मुंबईः अफगानिस्तान पर तालिबान ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। देश की राजधानी काबुल से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं उन्हे देख कर इस देश में लोगो के बीच फैल रही दहशत का अंदाजा लगाया जा सकता है। लोग अब किसी भी कीमत पर काबुल छोड़कर जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ कर जाने के बाद तालिबान ने रविवार को काबुल पर कब्जा कर लिया और अफगानिस्तान में बदलाव लाने की अमेरिका तथा उसके सहयोगी देशों की दो दशक की कोशिशों पर पानी फेर दिया।
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे पर चिंता जताते हुए सोनू सूद, रिया चक्रवर्ती, स्वरा भास्कर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है।
अभिनेता सोनू सूद ने ट्विटर पर अफगानियो को मोटिवेट करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘अफगानिस्तान मजबूत रहो, पूरी दुनिया आपके लिए दुआ कर रही है। ’’
Afghanistan Stay Strong
— sonu sood (@SonuSood) August 16, 2021
Whole world is praying for you 🙏
वहीं रिया ने इस मामले में ट्वीट कर के कहा कि, "जब पूरी दुनिया में महिलाएं समान वेतन के लिए लड़ रही हैं, ऐसे समय में अफगानिस्तान में महिलाओं को बेचा जा रहा है। वहां की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। वहां की महिलाओं और अल्पसंख्यकों की स्थिति दिल तोड़ने वाली है। ग्लोबल लीडर्स से अपील करती हूं कि इसके खिलाफ खड़े हों. महिलाएं भी इंसान हैं।"
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी ट्विटर पर एक वीडियो को रीट्वीट किया है। इस वीडियो में लोग काबुल एयरपोर्ट पर प्लेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने दिल टूटने वाली तीन इमोजी बनाई हैं।
— Swara Bhasker (@ReallySwara) August 16, 2021
टिस्का चोपड़ा ने शेयर की बचपन की तस्वीर
टिस्का चोपड़ा ने ट्विटर पर अपनी बचपन की एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वह बर्फ से खेलती नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "काबुल में बचपन बिताना बेहद खूबसूरत रहा। अब जो हो रहा है वह दिल तोड़ देने वाला है। एक बेहद सुंदर पर दुखद देश की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।"
Growing up in #Kabul was unforgettably beautiful .. what has happened is heartbreaking .. Sending peace to this stunningly beautiful yet tragic country .. #KabulFalls#Afghanistanpic.twitter.com/5VCwwgfWfz
— Tisca Chopra (@tiscatime) August 16, 2021
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, "जहां एक देश अपनी आजादी का जश्न मना रहा है, वहीं दूसरा अपनी आज़ादी खो रहा है।"
While one country celebrates their Independence another loses theirs … what a world this is
— Soni Razdan (@Soni_Razdan) August 15, 2021