बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर पर लगा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: December 28, 2023 07:48 AM2023-12-28T07:48:58+5:302023-12-28T07:52:46+5:30

फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर भारी परेशानी में फंस गये हैं, उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है।

Bollywood star Ranbir Kapoor accused of hurting religious sentiments, police filed complaint, know the whole matter | बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर पर लगा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला

फाइल फोटो

Highlights फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर भारी परेशानी में फंस गये हैंबॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा हैअभिनेता रणबीर कपूर का क्रिसमस मनाते समय एक वायरल वीडियो हुआ है, जिसे लेकर मचा है बवाल

मुंबई: फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर भारी परेशानी में फंस गये हैं। उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। जी हां, बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के खिलाफ घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि अभिनेता कपूर का क्रिसमस मनाते समय एक वायरल वीडियो हुआ है, जिसे लेकर उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अभिनेता रणबीर कपूर के खिलाफ यह शिकायत बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा ने दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि रणबीर कपूर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295ए, 298,500 और 34 के तहत मामला केस दर्ज किया जाए।

हालांकि, घाटकोपर पुलिस ने आरोपों के संबंध में शिकायत पत्र ले लिया है लेकिन उन्होंने अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।

जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर वायरल वीडियो में केक के ऊपर वाइन और शराब डालते हैं और फिर 'जय माता दी' का नारा लगाते हुए उसमें आग लगा देते हैं। इस घटना के दौरान उनके परिवार के बाकी सदस्य भी उन्हें फॉलो करते हुए 'जय माता दी' का नारा लगा रहे हैं।

वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि हिंदू धर्म में अन्य देवताओं का आह्वान करने से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है, लेकिन रणबीर कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने क्रिसमस मनाते समय जानबूझकर नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया और साथ में 'जय माता दी' का नारा भी लगाया।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अभिनेता रणबीर कपूर के इस आचरण से उनकी धार्मिक भावनाओं का अपमान हुआ है और अभिनेता ने गलत नीयत से वीडियो बनाया और वायरल किया है।

Web Title: Bollywood star Ranbir Kapoor accused of hurting religious sentiments, police filed complaint, know the whole matter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे