बॉलीवुड सिंगर मीका की मैनेजर ने खुदकुशी की, पुलिस को मामले में साजिश की आशंका
By भाषा | Published: February 22, 2020 12:51 AM2020-02-22T00:51:27+5:302020-02-22T00:51:27+5:30
लोकप्रिय गायक मीका सिंह की मैनेजर ने मुंबई के अंधेरी में नींद की गोलियां खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सौम्या खान मीका सिंह के अंधेरी स्थित चार मंजिला बंगले की पहली मंजिल के स्टूडियो में रहती थी। उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
Singer Mika Singh’s manager Soumya commits suicide at his recording studio in Andheri West, Mumbai! RIP! pic.twitter.com/ZcT3M92lOB
— KRKBOXOFFICE (@KRKBoxOffice) February 20, 2020
उन्होंने बताया कि हमें इस मामले में किसी साजिश की आशंका नजर नहीं आती है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।