बॉलीवुड सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर बीमार, ट्वीट करके दी जानकारी

By भारती द्विवेदी | Published: June 7, 2018 09:44 AM2018-06-07T09:44:21+5:302018-06-07T09:44:21+5:30

भारतीय जनता पार्टी ‘संपर्क फॉर समर्थन’ नाम का एक अभियान चला रही है। जिसके तहत भाजपा के लगभग 4000 प्रमुख कार्यकर्ता एक लाख से अधिक मशहूर हस्तियों से मिलेंगे।

bollywood singer lata mangeshkar unwell amit shah could not meet | बॉलीवुड सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर बीमार, ट्वीट करके दी जानकारी

बॉलीवुड सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर बीमार, ट्वीट करके दी जानकारी

मुंबई, 7 जून: बॉलीवुड की सुर साम्राज्ञी गायिका लता मंगेशकर की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें फूड प्वाइजनिंग हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है। लता मंगेशकर अपने ट्विटर पर लिखती हैं- 'आज भाजपा के अध्यक्ष माननीय अमित शाह जी मेरी मुलाकात होनेवाली थी। लेकिन फूड प्वाइजनिंग होने की वजह से मैं उनसे फोन पर बात करके मिलने में असमर्थता व्यक्त की और अगली बार जब भी मुंबई आएंगे तब उनसे मिलने का निवेदन किया।'


गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ‘संपर्क फॉर समर्थन’ नाम का एक अभियान चला रही है। जिसके तहत भाजपा के लगभग 4000 प्रमुख कार्यकर्ता एक लाख से अधिक मशहूर हस्तियों से मिलेंगे। साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियों पर उनके साथ बात करेंगे। इस अभियान में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर बूथ स्तर और लगभग चार हजार पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अभियान के तहत अमित शाह अब तक कई बड़ी हस्तियों से मिले चुके हैं। मुंबई में उन्होंने माधुरी दीक्षित से भी मुलाकात की। साथ ही उन्हें उद्योगपति रतन टाटा और लता मंगेशकर से भी मिलना था। लेकिन लता मंगेशकर के बीमार होने की वजह से वो मिलने नहीं पाए। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

Web Title: bollywood singer lata mangeshkar unwell amit shah could not meet

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे