पुलिस ने क्रेन से हटाई ईसा मसीह की प्रतिमा, जावेद अख्तर बोले- सिर शर्म से झुक गया

By अमित कुमार | Published: March 7, 2020 03:21 PM2020-03-07T15:21:27+5:302020-03-07T15:21:27+5:30

कुछ दिन पहले कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में ईसा मसीह की प्रतिमा हटाने का आदेश दिया था, जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने सरकार के आदेश का पालन करते हुए क्रेन से प्रतिमा को हटा दिया।

bollywood singer Javed Akhtar feels shame after police action Jesus Christ statue in Bengaluru | पुलिस ने क्रेन से हटाई ईसा मसीह की प्रतिमा, जावेद अख्तर बोले- सिर शर्म से झुक गया

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जावेद अख्तर। (फोटो सोर्श- सोशल मीडिया)

Highlightsजावेद हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। जिस कारण से वह फैंस के बीच छाए रहते हैं।इससे पहले जावेद अख्तर ने ट्वीट करके कपिल मिश्रा पर निशाना साधा था और दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लिया।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जावेद अख्तर अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। जावेद अख्तर सोशल माीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी बात को बेबाक अंदाज में लोगों को सामने रखते हैं। कुछ दिन पहले कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में ईसा मसीह की प्रतिमा हटाने का आदेश दिया था, जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने सरकार के आदेश का पालन करते हुए क्रेन से प्रतिमा को हटा दिया। 

जावेद अख्तर ने सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया है। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जावेद अख्तर ने लिखा, 'वैसे तो मैं नास्तिक हूं, लेकिन एक भारतीय होने के नाते मेरा सिर शर्म से झुक गया है। कर्नाटक सरकार के आदेश पर बेंगलुरु के पास पुलिस ने ईसा मसीह की प्रतिमा को क्रेन के जरिए हटा दिया।'

Although I am an Athiest I hang my head in shame as an Indian that near Banglore a statue of Jesus was removed with a crane by the police following the orders of Karnataka Govt.

— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) March 7, 2020

दिल्ली हिंसा के लिए कपिल मिश्रा पर भी साधा था निशाना 

इससे पहले जावेद अख्तर ने ट्वीट करके कपिल मिश्रा पर निशाना साधा था और दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लिया। जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली में हिंसा का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। सभी कपिल मिश्रा धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। एक माहौल बनाया जा रहा है, जिसमें औसत दिल्लीवासियों को यह समझाया जा रहा है कि यह सब सीएए के विरोध प्रदर्शन के कारण हो रहा है और कुछ ही दिनों बाद दिल्ली पुलिस अपने 'आखिरी समाधान' पर पहुंचेगी।

Web Title: bollywood singer Javed Akhtar feels shame after police action Jesus Christ statue in Bengaluru

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे