बॉलीवुड में हुए 5 बड़े री-यूनियन, भंसाली की इंशाअल्लाह के हीरो होंगे सलमान, ईद पर होगी रिलीज
By असीम चक्रवर्ती | Published: August 12, 2018 07:50 AM2018-08-12T07:50:27+5:302018-08-12T07:50:27+5:30
अंबानी के घर में उस दिन दोनों की आत्मीयता देखकर सब भौचक रह गए थे।
इन दिनों बॉलीवुड में री-यूनियन का मौसम चल रहा है। यह तो सभी जानते हैं कि करण जौहर की फिल्म कलंक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ काम कर रहे हैं। अब एक नए री-यूनियन की बात सुनने को मिल रही है। सभी जानते हैं कि हम दिल दे चुके सनम के बाद संजय लीला भंसाली और सलमान ने एक साथ काम नहीं किया है। सिर्फ दोस्ताना निभाने के लिए सलमान ने दोस्त की फिल्म सांवरिया में एक गेस्ट रोल किया। अब सुनने को मिला है कि 2020 के ईद में संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह रिलीज होगी। इसकी मुख्य भूमिका में सलमान खान होंगे। सांवरिया के गेस्ट रोल को जोड़ लें तो लगभग 11 साल बाद यह जोड़ी एक साथ काम करेंगी।
तीसरा री-यूनियन करण जौहर काजोल और शाहरुख के बीच हुआ है। इस जोड़ी का ढेरों उदाहरण देने के बावजूद इस जोड़ी के बीच काफी विवाद भी हुआ था। काजोल के पति अजय देवगन की फिल्म शिवाय और करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल के दौरान जो विवाद हुआ था। उससे सभी अवगत हैं,पर अब सारे विवाद का अंत कर दोस्ती का हाथ करण ने ही बढ़ाया है। उन्होंने शाहरुख और काजोल को फिल्म का ऑफर दिया है, पर दोनों ने कोई सहमति नहीं दी है। दिलवाले में इन दोनों की जोड़ी को उतना अच्छा प्रतिसाद नहीं मिला था। इस वजह से भी काजोल शाहरुख पर थोड़ा क्षुब्ध हुई थी।
सिड-परि की नई दोस्ती
अंबानी के घर में उस दिन दोनों की आत्मीयता देखकर सब भौचक रह गए थे। हुआ यूं कि उस दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा खुशी से झूम रह थे। असल में आलिया के चले जाने के बाद वह काफी गुमसुम से रहने लगे थे। तब सभी ऐसा सोच रहे थे कि उसे जल्द ही कोई और मिल जानी चाहिए। ऐसे में उनकी इस नई दोस्त का नाम है परिणति चोपड़ा। अंबानी के घर में शादी के एक अनुष्ठान में सिड और परि एक साथ आए थे। दोनों बहुत पुराने दोस्त हैं, फिर भी दोनों के एक साथ की एंट्री पर सभी चौंक गए थे। लेकिन इसके बाद इवेंट चलने के दौरान परिणति की साड़ी में एक परेशानी हुई।
इस समय एक उद्धारकर्ता के तौर पर स्टाइलिस्ट सिड सामने आए। साड़ी के सिलवटों को ठीक कर उन्होंने उसे परि की कमर में सेट कर दिया। कितना रोमांटिक सीन था। पता है आप सब यही कहेंगे कि दोनों एक साथ कोई फिल्म कर रहे हैं, इसलिए ऐसा दोस्ताना सहयोग संभव है पर दोनों ने पहले भी एक साथ फिल्म की है। खैर धीरे-धीरे जो खबरें फैलती हैं, वह बाद में सच्ची भी हो जाती हैं।