बॉलीवुड डायरेक्टर ने साधा निशाना, लिखा-आज एक बार फिर हम ‘खंडित’ हैं और इस बार फिर...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 10, 2020 12:48 PM2020-02-10T12:48:31+5:302020-02-10T12:48:31+5:30

बीते काफी समय से विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर नागरिका संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर ट्वीट कर रहे हैं।

Bollywood director Vivke Agnihotri targeted | बॉलीवुड डायरेक्टर ने साधा निशाना, लिखा-आज एक बार फिर हम ‘खंडित’ हैं और इस बार फिर...

बॉलीवुड डायरेक्टर ने साधा निशाना, लिखा-आज एक बार फिर हम ‘खंडित’ हैं और इस बार फिर...

Highlightsबॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं। विवेक अक्सर सरकार के पक्ष में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में  विवेक ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।

बीते काफी समय से विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर नागरिका संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। वह इसके पक्ष में ट्वीट करते नजर आए हैं। अब हाल ही में डायरेक्टर ने एक ट्वीट में एक कहानी पेश की है और बताया है कि भारत को पहले से लेकर अब तक खंडित अपनों ने ही किया है।

विवेक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। विवेक ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि Short Story: भारत की कहानी...७० साल पहले, आज़ादी के वक्त हम ‘खंडित’ हुए। खंडित करने वाले अपने ही थे। ३० साल पहले हम फिर कश्मीर में ‘खंडित’ हुए। तब भी खंडित करने वाले अपने ही दोस्त और पड़ोसी थे। आज एक बार फिर हम ‘खंडित’ हैं। 
और इस बार फिर ‘खंडित’ करने वाले अपने ही हैं।

विवेक अग्निहोत्री एक भारतीय फिल्म निर्देशक/निर्माता और स्क्रीन राइटर हैं।  विवेक हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया हैं। विवेक ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू बतौर निर्देशक वर्ष 2005 में फिल्म चॉकलेट से किया था।

विवेक अब तक हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं जिसमे, चॉकलेट, धन धना धन गोल, हेट स्टोरी, जिद, बुद्धा इन ट्रेफिक जाम और जुनूनियत शामिल है।साल 2018 में तनुश्री दत्त ने विवेक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह फिल्म चॉकलेट डीप डार्क सीक्रेट में काम कर रही थीं और अग्निहोत्री ने कहा कि वह कपड़े उतारे और डांस करें ताकि साफ एक्सप्रेशन दे सकें। जिसके बाद विवेक ने तनुश्री पर मानहानि का मुकदमा लिखवाया है।

Web Title: Bollywood director Vivke Agnihotri targeted

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे