LEAK:जल्द आनंद आहूजा के संग सोनम कपूर लेंगी फेरे, 'पापा' अनिल कपूर बना रहे महमानों की लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 24, 2018 03:12 PM2018-03-24T15:12:26+5:302018-03-24T15:12:26+5:30

एक बार फिर से दोनों की शादी की खबरें सोनम शादी को तैयार हैं। अब कहा जा रहा है कि सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से लंदन में शादी करने जा रही हैं।

bollywood actress sonam kapoor responds rumours her marriage april year | LEAK:जल्द आनंद आहूजा के संग सोनम कपूर लेंगी फेरे, 'पापा' अनिल कपूर बना रहे महमानों की लिस्ट

LEAK:जल्द आनंद आहूजा के संग सोनम कपूर लेंगी फेरे, 'पापा' अनिल कपूर बना रहे महमानों की लिस्ट

मुंबई(24 मार्च): बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी के बाद अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की खबरें इन दिनों जोर पर हैं। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड गलियारों में चर्चा थी कि सोनम अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ इसी साल मार्च में शादी के बंधन में बंध जाएंगी,लेकिन श्रीदेवी के निधन के कारण ये नहीं हो पाया।

उस समय कहा जा रहा था कि सोनम अपने बॉयफ्रेंड से जोधपुर में शादी करेंगी, लेकिन खुद सोनम ने शादी की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया था।  ऐसे में अब एक बार फिर से दोनों की शादी की खबरें  सोनम शादी को तैयार हैं। अब कहा जा रहा है कि सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से लंदन में शादी करने जा रही हैं। खबरों की मानें तो 'वीरे दी वेडिंग' के रिलीज होने से पहले सोनम कपूर 11 और 12 मई को जेनेवा में शादी करेंगी।

वहीं, इस शादी के लिए खुद अनिल कपूर तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है शादी के गेस्ट की लिस्ट उन्होने ही तैयार की है। वहीं, शादी की सभी सेरेमनी के लिए दो दिन का समय तय किया गया है. 11-12 मई को शादी से जुड़ी सभी रस्में होंगी।

सोनम ने किया शादी को खारिज

वहीं, सोनम कपूर ने शादी की बातों को हमेशा अफवाह करारा है। सोनम ने कहा था कि मैंने पिछले दस साल के करियर में कभी अपनी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं की। मेरी फिल्म वीर दी वेंडिग मई में रिलीज होने जा रही है। मेरे पास किसी और चीजों के लिए बिल्कुल समय नहीं है। ऐसे में अब फिल्म रिलीज हो चुकी है और दोनों के शादी की खबरें फिर से आ रही हैं तो देखना होगा कि इस बार क्या ये शादी करेंगे।

शॉपिंग करते आए थे दोनों नजर

कुछ दिनों पहले सोनम को अपने बॉयफ्रेंड के साथ ज्वैलरी और शादी की खरीददारी करते हुए देखा गया था।  वह जमकर ऐसी खरीददारी करती देंखी जा गईं थीं जिससे साफ हो रहा था कि वह अपनी ही शादी करने वाली है। कहा ये भी जा रहा है सोनम जाकर अपनी शादी की खबरों पर विराम लगा रही हैं ताकि मीडिया   उनकी शादी से दूर रहे।

कौन हैं आनंद आहूजा

बीते 3 सालों से  सोनम कपूर और आनंद एक-दूसरे को सीक्रेटली डेटिंग कर रहे हैं। दोनों कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं करते हैं। इतना ही नहीं दोनों को कभी इवेंट्स में तो कभी लंदन वेकेशन पर देखा जा चुका है। आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक है। उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (यूएस) से पढ़ाई की है। जबकि इस खबरों की अभी पूरी तरह से पूष्टि नहीं हो पाई है कि सोनम 2018 में शादी करेंगी कि नहीं।

दोनों ने साथ मनाया था नया साल

सोनम कपूर और आनंद एक साथ पेरिस में नया साल मनाया था। उनकी कुछ फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल हुईं थी। हालांकि सोनम ने कभी भी आनंद के साथ अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा जबकि आनंद को कपूर फैमिली के साथ भी देखा गया है।

श्रीदेवी के निधन में आए नजर

आनंद हाल ही में हुए श्रीदेवी के निधन पर भी नजर आए थे। आंनद हर जगह सोनम के परिवार के साथ देखे गए थे। 

Web Title: bollywood actress sonam kapoor responds rumours her marriage april year

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे