चीन में फिर शुरू हुई चमगादड़ और पैंगोलिन की बिक्री को देख फूटा बॉलीवुड एक्ट्रेस का गुस्सा, कहा- खुद को खा जाओ...

By अमित कुमार | Published: April 1, 2020 02:05 PM2020-04-01T14:05:08+5:302020-04-01T14:05:08+5:30

वुहान शहर सीफूड मार्केट से ही कोरोना वायरस के संक्रमण की फैलने की बात सामने आई थी। वैज्ञानिकों का मानना है कि इंसानों में कोरोना वाययरस यहां बिकने वाली चमगादड़ों से आई थी।

bollywood actress sandhya mridul angry after China reopens markets selling bats pangolins | चीन में फिर शुरू हुई चमगादड़ और पैंगोलिन की बिक्री को देख फूटा बॉलीवुड एक्ट्रेस का गुस्सा, कहा- खुद को खा जाओ...

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsचीन में एक बार फिर इन चीजों की बिक्री को देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेस संध्या मृदुल हैरान है।इटली, स्पेन और अमेरिका में इस वायरस की वजह से अभी रोजाना कई लोगों की मौते हो रही है।

चीन में स्थित वुहान शहर में एक बार जीवन समान्य नजर आ रही है। लोग वापस अपने दिनचर्या पर लौट आए हैं। वहां के सीफूड मार्केट से लोग एक बार फिर खरीददारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि वुहान शहर सीफूड मार्केट से ही कोरोना वायरस के संक्रमण की फैलने की बात सामने आई थी। वैज्ञानिकों का मानना है कि इंसानों में कोरोना वाययरस यहां बिकने वाली चमगादड़ों से आई थी। 

ऐसे में चीन में एक बार फिर इन चीजों की बिक्री को देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेस संध्या मृदुल हैरान है। बॉलीवुड एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा, 'क्या वाकई आप गंभीर है? खुद को खा जाओ यार।' संध्या मृदुल ने इसके साथ चीन के इस फैसले से जुड़ी खबर को शेयर भी किया है। संध्या मृदुल के इस ट्वीट पर फैंस लगातार अपनी राय रख रहे हैं। 

कोरोना वायरस फैलने की बात चीन से ही सामने आई थी। रिपोर्टेस की मानें तो हुबेई प्रांत के 55 वर्षीय एक शख्स को इस बाजार में ही कोरोना का संक्रमण मिला था। जिसरे बाद वह पूरी दुनिया में तेजी के साथ फैलती चली गई। इटली, स्पेन और अमेरिका में इस वायरस की वजह से अभी रोजाना कई लोगों की मौते हो रही है। वहीं भारत में इस वायरस से अब तक 35 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

Web Title: bollywood actress sandhya mridul angry after China reopens markets selling bats pangolins

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे