लॉकडाउन में प्रियंका चोपड़ा को सता रही है पुराने दिनों की याद, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

By अमित कुमार | Published: May 24, 2020 04:19 PM2020-05-24T16:19:02+5:302020-05-24T16:19:02+5:30

घर में बोर हो रही प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के लिए कुछ तस्वीरें शेयर की है। सोशल मीडिया पर प्रियंका की इन तस्वीरों की जमकर तारीफ हो रही है।

bollywood actress priyanka chopra share some old pictures in lockdown on instagram | लॉकडाउन में प्रियंका चोपड़ा को सता रही है पुराने दिनों की याद, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsइंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।दूसरी फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपना चेहरा कपड़े से ढककर धूप में लेटी हुई हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश भर में 31 मई तक लॉकडाउन लागू है। ऐसे में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रेटी तक इन दिनों अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी इस दौरान पति निक जोनस के साथ अधिक से अधिक समय बिता रही हैं। प्रियंका कोरोना को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही हैं। 

लॉस एंजिलिस में रह रही प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका डस्टी रोज कलर की मोनोकनी में नजर आ रही हैं जो सरोंग की तरह दिख रही है। वहीं दूसरी फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपना चेहरा कपड़े से ढककर धूप में लेटी हुई हैं। 

इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'Expectation vs. Reality.' प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। फिल्मों से दूर रहने के बावजूद भी फैंस के बीच प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रियंका फैंस को सोशल मीडिया के जरिए जागरूक करने की कोशिश करती रहती हैं।

Web Title: bollywood actress priyanka chopra share some old pictures in lockdown on instagram

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे