स्कूल में पीछा करते थे लड़के तो पापा ने टाइट कपड़े पहनने पर लगा दी थी पाबंदी, सालों बाद प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज

By अमित कुमार | Published: April 3, 2020 04:16 PM2020-04-03T16:16:59+5:302020-04-03T16:16:59+5:30

प्रिंयका चोपड़ा इन दिनों कोरोना की वजह से परेशानी झेल रहे लोगों की मदद के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं।

bollywood actress Priyanka Chopra reveals father banned her from wearing tight clothes | स्कूल में पीछा करते थे लड़के तो पापा ने टाइट कपड़े पहनने पर लगा दी थी पाबंदी, सालों बाद प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsप्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए 1 लाख डॉलर डोनेट किए हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने पापा अशोक चोपड़ा के काफी क्लोज मानी जाती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की गिनती आज टॉप की एक्ट्रेसेस में की जाती है। भारत की देसी गर्ल ने विदेश जाकर शादी रचाई। इसके बावजूद भी वह अपने देश के साथ जुड़ी रही हैं। इसका ताजा उदाहरण कोरोना संकट के समय उनका दान किया गया पैसा है। प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए 1 लाख डॉलर डोनेट किए हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने पापा अशोक चोपड़ा के काफी क्लोज मानी जाती हैं। 

एक मैगजीन को दिये इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कई बातों का खुलासा किया है। प्रियंका ने बताया कि कैसे उनके पिता स्कूल के दिनों में उनकी फिक्र किया करते थे। 16 साल की उम्र में प्रियंका को लड़कों ने स्कूल में पीछा करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें टाइट कपड़े पहनने और खिड़कियों पर खड़े होने पर भी पाबंदी लगा दी थी। जिसे लेकर दोनों के बीच अनबन भी पैदा हो गई थी। 

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिका में हैं। आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाली प्रियंका की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। प्रिंयका इन दिनों कोरोना की वजह से परेशानी झेल रहे लोगों की मदद के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Web Title: bollywood actress Priyanka Chopra reveals father banned her from wearing tight clothes

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे