बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा रोड एक्सिडेंट में हुईं घायल, आंखों पर आई है हल्की सी चोट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: April 2, 2022 10:34 PM2022-04-02T22:34:37+5:302022-04-02T22:38:19+5:30

मुंबई के पनवेल इलाके में गाड़ी चला रहे मलाइका के ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और उसके कारण कार सीधे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक कार्यकर्ताओं की गाड़ी से टकरा गई। जिसके कारण मलाइका अरोड़ा को हल्की चोट आयी है। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि घबराने की कोई बात नहीं है। उन्हें केवल हल्की चोट आई हैं और वो जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज  हो जाएंगी।

Bollywood actress Malaika Arora injured in a road accident, has a minor injury on her eyes | बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा रोड एक्सिडेंट में हुईं घायल, आंखों पर आई है हल्की सी चोट

फाइल फोटो

Highlightsसड़क हादसे में मलाइका अरोड़ा की आंखों पर हल्की सी चोट आई हैमलाइका की बहन अमृता ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि घबराने की कोई बात नहीं हैएक्सीडेंट के बाद मलाइका अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और जानमानी मॉडल मलाइका अरोड़ा एक सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक मलाइका की कार का एक्सिडेंट पनवेल इलाके में हुआ।

खबरों के अनुसार गाड़ी चला रहे मलाइका के ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और उसके कारण कार सीधे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक कार्यकर्ताओं की गाड़ी से टकरा गई।

अब तक मिली सूचना के मुताबिक इस हादसे में मलाइका की आंखों पर हल्की सी चोट आई है। एक्सीडेंट के बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मामले में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि घबराने की कोई बात नहीं है। उन्हें केवल हल्की चोट आई हैं और वो जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज  हो जाएंगी।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक इस एक्सीडेंट में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। खोपोली पुलिस ने भी इस मामले में बयान जारी करते हुए बताया कि एक्ट्रेस को एक्सीडेंट में हल्की चोट आई है, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खोपोली पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंसपेक्टर हरेश कालेसकर ने बताया कि थाने में एक्सीडेंट की एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ये एक्सीडेंट कैसे हुआ। वहीं मलाइका को कैसी चोट आई है यह भी पूरी तरह से साफ नहीं हो पा रहा है।

मालूम हो कि दुर्घटना से पहले शनिवार दोपहर मलाइका अरोड़ा एक फैशन इवेंट में शामिल हुई थीं। घटना के बाद मुंबई पुलिस दुर्घटना में शामिल सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर से उनके मालिकों को संपर्क कर रही है और हादसे का पता लगाने में जुटी हुई है।   

Web Title: Bollywood actress Malaika Arora injured in a road accident, has a minor injury on her eyes

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे