बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित को बचपन से ही रहा है डांस का शौक, स्कूल के दिनों की तस्वीर शेयर कर कही यह बात
By अमित कुमार | Published: May 8, 2020 04:45 PM2020-05-08T16:45:49+5:302020-05-08T16:45:49+5:30
माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ वह डांस के लिए भी फैंस के बीच पॉपुलर रही हैं।
90 के दशक से ही करोड़ों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को बचपन से ही डांस में रुचि रहा है। क्लासिकल डांस से लेकर पॉप तक हर डांस में माधुरी दीक्षित ने खुद को साबित किया है। बॉलीवुड के कई गानों में डांस का जलवा बिखरने के बाद वह कई डांसिंग रिएलटी शो का हिस्सा भी रही हैं। माधुरी दीक्षित ने अपनी बहन के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर की है।
इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित स्कूल कॉम्पिटिशन में डांस करती दिखाई पड़ रही हैं। इस दौरान पार्टनर के तौर पर उनके साथ माधुरी की बहन भी हैं। तस्वीर में माधुरी काफी खूबसूरत लग रही हैं। फोटो शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा, 'मेरी सबसे खूबसूरत और शानदार मैमोरी में से एक है। यह तब की बात है जब मैं अपनी सिस्टर के साथ स्कूल कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया करती थी।
इसके साथ ही माधुरी ने फैंस को इस तस्वीर के नीचे अपनी सबसे प्यारी यादों को शेयर करने के लिए भी कहा। माधुरी दीक्षित बतौर जज टीवी रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में वापस लौट आई हैं। वह इस शो में एक बार फिर देश के नए हुनर को पहचानने का काम करेंगी। इससे पहले माधुरी दीक्षित ने लॉकडाउन के बीच लोगों का तनाव कम करने और नई नृत्य विधाएं सिखाने के लिए दो दिवसीय ऑनलाइन नृत्य महोत्सव आयोजित किया था।
इस महोत्सव में वरिष्ठ कोरियोग्राफर सरोज खान, फराह खान शामिल थीं और माधुरी दीक्षित तथा पंडित बिरजू महाराज ने इसकी प्रस्तुति दी थी। यह महोत्सव डांस विद माधुरी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर रिलीज किया गया। इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब और उनकी वेबसाइट पर लोगों ने इसे जमकर देखा।