Ranveer Singh Birthday : रणवीर सिंह की साली अनीशा ने इस खास अंदाज में किया जीजू को बर्थडे विश, देख दीपिका पादुकोण को भी आ जएगी हंसी

By अमित कुमार | Published: July 6, 2020 12:32 PM2020-07-06T12:32:11+5:302020-07-06T12:39:54+5:30

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने हंसी-मजाक वाले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। दीपिका पादुकोण के साथ भी वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

bollywood actress deepika padukone sister anisha padukone wishes jijaji ranveer singh post viral | Ranveer Singh Birthday : रणवीर सिंह की साली अनीशा ने इस खास अंदाज में किया जीजू को बर्थडे विश, देख दीपिका पादुकोण को भी आ जएगी हंसी

परिवार वालों के साथ-साथ फैंस भी दे रहे रणवीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsअनीशा पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।अनीशा ने इस पोस्ट में लिखा, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जीजाजी।पेशे से अनीशा एक गोल्फ प्लेयर हैं और वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।

Anisha Padukone, Ranveer Singh Birthday : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के जन्मदिन पर उनकी साली ने खास अंदाज में उन्हें विश किया है। रणवीर की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की बहन अनीशा पादुकोण ने अपने जीजा को विश करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया।

अनीशा पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। अनीशा ने इस पोस्ट में लिखा, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जीजाजी। अपने इस पोस्ट के साथ उन्होंने रणवीर सिंह का भांगड़ा वाला जीआईएफ भी अपलोड किया। बता दें कि दीपिका से अनीशा पांच साल छोटी हैं। उनका जन्म साल 1991 में हुआ था। पेशे से अनीशा एक गोल्फ प्लेयर हैं और वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

रणवीर सिंह जल्द ही '83' में आएंगे नजर

बॉलीवुड में अपनी सुपरचार्ज एनर्जी, बेहतरीन अदाकारी और आकर्षक लुक्स के लिए फेमस रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। रणवीर इस समय करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके हैं। आज रणवीर 35 साल के हो गए हैं। पहली फिल्म बैंड बाजा बरात से लेकर अब आने वाली फिल्म '83' तक रणवीर ने बॉलीवुड में अपनी बादशाहत हासिल कर ली है। मगर इंडस्ट्री में रणवीर को सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि जबरदस्त एनर्जी के लिए भी जाना जाता है।

रणवीर की फिल्म 'लुटेरा' ने पूरे किए सात साल

रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'लुटेरा' ने सात साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी के साथ रणवीर ने फिल्म की अनदेखी वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मालूम हो, इस फिल्म के बारे में कहा जाता है कि ये बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन इस दशक में बनी सबसे अधिक प्रशंसित फिल्मों में से एक है।

Web Title: bollywood actress deepika padukone sister anisha padukone wishes jijaji ranveer singh post viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे