लॉकडाउन के बीच दीपिका पादुकोण को सता रही है माता-पिता की याद, कही ये बड़ी बात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: April 1, 2020 05:08 PM2020-04-01T17:08:01+5:302020-04-01T17:08:01+5:30

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या बुधवार को 1637 पहुंच गयी, वहीं इस महामारी से मौत का आंकड़ा 38 हो गया।

bollywood actress Deepika Padukone missing her family during lockdown | लॉकडाउन के बीच दीपिका पादुकोण को सता रही है माता-पिता की याद, कही ये बड़ी बात

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsलॉकडाउन हटते ही दीपिका पादुकोण ने सबसे पहले अपने पैरेंट्स से मिलने के लिए बेंगलुरु जाने का फैसला किया है।दीपिका का समय तो कट जा रहा है लेकिन उन्हें अपनों की याद खूब सता रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों पति के साथ अपने घर पर सेल्फ क्वारंटाइन में रह रही हैं। वह घर की साफ-सफाई से लेकर कुकिंग तक सब कुछ खुद ही कर रही हैं। इससे उनका समय तो कट जा रहा है लेकिन उन्हें अपनों की याद खूब सता रही है। यही वजह है कि लॉकडाउन हटते ही उन्होंने सबसे पहले अपने पैरेंट्स से मिलने के लिए बेंगलुरु जाने का फैसला किया है।

एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा, ''मैं सबसे पहले अपने पैरेंट्स से मिलने बेंगलुरु जाऊंगी। मेरा उनसे मिलने का शेड्यूल पहले से तय था। लॉकडाउन हटने के बाद मैं तुरंत जाकर उनसे मिलूंगी। इसके बाद में शकुन बत्रा की फिल्म की तैयारी शुरू करूंगी।'' शकुन बत्रा की फिल्म के अलावा दीपिका 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी। इस फिल्म को वह खुद ही प्रोड्यूस करेंगी। इस फिल्म में ऋषि कपूर भी उनके साथ नजर आने वाले हैं।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या बुधवार को 1637 पहुंच गयी, वहीं इस महामारी से मौत का आंकड़ा 38 हो गया। मंत्रालय ने बताया कि 1466 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है, वहीं 132 लोग या तो ठीक हो गये हैं या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। 

Web Title: bollywood actress Deepika Padukone missing her family during lockdown

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे