गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ शादी के सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा- अभी शादी होगी भी तो कैसे...

By अमित कुमार | Published: April 17, 2020 04:38 PM2020-04-17T16:38:18+5:302020-04-17T16:38:18+5:30

अर्जुन कपूर ने एक लाइव इंटरव्यू के दौरान अपने और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। इस दौरान एक फैन ने उनसे शादी का सवाल भी किया, जिसका जवाब अर्जुन ने बिंदास अंदाज में दिया।

bollywood actor Arjun Kapoor Opens Up On Marriage Plans With GF Malaika Arora | गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ शादी के सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा- अभी शादी होगी भी तो कैसे...

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsरिसेंटली अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ शादी के सवाल पर अपनी बात रखी है। बॉलीवुड हंगामा के साथ लाइव इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने फैंस के सवालों का जवाब दिया।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के कुछ उन सितारों में से हैं जिनेक रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियां बनती हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता किसी से भी छिपा नहीं है। कभी दोनों पब्लिक प्लेस पर साथ में स्पॉट किए जाते हैं तो कभी लंच और डिनर डेट पर। रिसेंटली अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ शादी के सवाल पर अपनी बात रखी है। 

देश भर में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू है। इस लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी अपने घर में ही समय व्यतीत कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड हंगामा के साथ लाइव इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने फैंस के सवालों का जवाब दिया। एक फैन ने पूछा कि गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ शादी को लेकर आपके क्या विचार है, इस पर अर्जुन कपूर ने बहुत ही मजेदार जवाब दिया। 

अर्जुन कपूर ने कहा- 'जब भी शादी करूंगा आप सबको बता दूंगा। लेकिन अभी शादी को लेकर किसी तरह की प्लानिंग नहीं है। अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी। जब भी शादी करनी होगी, आपलोगों से कुछ भी नहीं छिपाया जाएगा।' अर्जुन कपूर के अस जवाब के साथ ही दोनों की शादी को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। मलाइका भी शादी के सवाल पर अक्सर इसी तरह का जवाब देते नजर आईं हैं।  

Web Title: bollywood actor Arjun Kapoor Opens Up On Marriage Plans With GF Malaika Arora

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे