लाइव न्यूज़ :

काला हिरण शिकार मामला: सलमान खान की जमानत याचिका पर कोर्ट में वकील ने शुरू की दलीलें, देखें पल-पल की अपडेट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 6, 2018 11:09 IST

सलमान के वकील महेश बोड़ा ने सलमान की जमानत याचिका के लिए करीब 54 ऐसी बातें तय की है जिसके आधार पर जमानत याचिका मंजूर हो और उन्हें जमानत मिल सकें।

Open in App

जोधपुर, 6 अप्रैल। काला हिरण शिकार मामले में सुपरस्टार सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। कोर्ट रूम में जज और वकील दोनों ही पहुंच चुके हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक सलमान के वकील महेश बोड़ा ने सलमान की जमानत याचिका को लेकर दलील देना शुरू कर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान के वकील महेश बोड़ा ने सलमान की जमानत याचिका के लिए करीब 54 ऐसी बातें तय की है जिसके आधार पर जमानत याचिका मंजूर हो और उन्हें जमानत मिल सकें।

सलमान की जमानत याचिका के लिए जोधपुर सेशन कोर्ट में सुबह 10:30 बजे के आसपास सुनवाई का समय तय किया गया था लेकिन सुनवाई कुछ मिनटों की देरी से शुरू की गई। बता दें कि बीते दिन कोर्ट ने उन्हें काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार देते हुए 10 हजार रुपये के जुर्माने के साथ 5 साल की जेल की सजा सुनाई है।  

काले हिरण के शिकार मामले में बरी होने के बाद सैफ, तब्बू, नीलम और सोनाली, देखें तस्वीरें

सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है। वह जेल में कैदी नंबर-106 हैं और उन्हें बैरक नंबर 2 में रखा गया है। इस मामले में जेल प्रशासन ने बताया कि, उनकी सुरक्षा का पूरा खयाल रखा जा रहा है। उन्होंने अलग से कोई मांग नहीं की है। वहीं पीटीआई की खबर के मुताबिक सलमान खान को जेल खाने में दाल रोटी दी गई, जिसे उन्होंने नहीं खाया। 

इस मामले में जोधपुर जेल डीआईजी विक्रम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सलमान खान 106 नंबर कैदी हैं और उन्हें वार्ड नंबर दो में रखा गया है। इससे पहले उनका मेडिकल टेस्ट किया गया, जिसमें वह स्वस्थ पाए गए हैं। हम उन्हें कल (शुक्रवार) जेल की यूनीफॉर्म देंगे और उनके वार्ड की सुरक्षा के लिए कई परतों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 

सलमान खान के वकील ने सेशन कोर्ट में पहले ही जमानत याचिका दायर कर चुके हैं। जिस पर आज सुनवाई होगी। बीते दिन सुनवाई के दौरान काले हिरण की हत्या मामले में अन्य कोर्ट ने अन्य आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह