लाइव न्यूज़ :

B'day: गर्लफ्रेंड ने लगाया था अंकित तिवारी पर रेप का आरोप, सुनें दिल छू जाने वाले खास गानें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 6, 2019 07:54 IST

अपनी मधुर आवाज से फैंस के बीच छा जाने वाले अंकित तिवारी का आज जन्मदिन है।अंकित का जन्म कानपुर, उ.प्र. में हुआ था।

Open in App

अपनी मधुर आवाज से फैंस के बीच छा जाने वाले अंकित तिवारी का आज जन्मदिन है।अंकित का जन्म कानपुर, उ.प्र. में हुआ था। उनके परिवार का कानपुर में एक म्यूजिक ट्रुप है जिसका नाम राजू सुमन एंड पार्टी है जो कि धार्मिक जगहों पर परफाॅर्म करता है। कानपुर के रहने वाले अंकित तिवारी पेशेवर गायक हैं। उन्होंने संगीत निर्देशन का काम भी किया है। उनके परिवार में उनकी मां भजन गायिका हैं।

 इन्हें फिल्मफेयर के लिए कई बार नॉमिनेट किया गया है।उन्हें गायक के रूप में ख्याति फिल्म आशिकी 2 के गाने ‘सुन रहा है ना तू’ के साथ मिली। इस गाने के साथ साथ फिल्म का अल्बम फिल्मफेयर के दो पुरस्कारों के लिए नामांकित हुआ जिसमें इसने बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवार्ड जीता। 2014 में उन्होंने एक बार फिर मोहित सूरी जो कि आशिकी 2 के भी निर्देशक थे, के साथ फिल्म एक विलेन के लिए काम किया जहां उन्होंने ‘गलियां’ गाने को कंपोज किया और गाया।  हम आपको बता रहे हैं इस फेमस सिंगर के कुछ बेस्ट गानें-

विवादों में भी घिरे अंकित-9 मई 2014 को उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड के रेप करने के आरोप में गिरफतार कर लिया गया। एक हफते बाद उन्हें सेशन्स कोर्ट से इस कंडीशन पर बेल मिली कि वे 20000 रूपए चुकाएंगे। 

म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में फिल्मों में काम-दो दूनी चार, साहब बीवी और गैंग्सटर, आशिकी 2, सम्राट एंड कंपनी, एक विलेन, सिंहम रिटन्र्स, पीके, अलोन, खामोशियां, राॅय, मिस्टर एक्स।

आने वाली फिल्में जिनमें अंकित दे रहे हैं म्यूजिक-हमारी अधूरी कहानी, एयरलिफट, राॅकी हैंडसम। 

यह गाना काफी फेमस रहा। फिल्म के रिलीज के बाद से ही यह गाना सबसे पॉप्युलर गानों में से एक रहा। इसका म्यूजिक जीत गांगुली और मिथुनांद का है।

 गलियां (एक था विलेन) यह गाना भी लोगों ने काफी पसंद किया। इस गाने की फीमेल वर्जन श्रद्धा कपूर ने गाया है। दिल दरबदर (पीके) यह गाना थोड़े अलग ढंग से गाया गया है लेकिन फिल्म में यह अपनी छाप छोड़ने में सफल रहा। तू है कि नहीं (रॉय) रणबीर कपूर पर फिल्माया गया यह गाना काफी खूबसूरत है। इसके बोल भी काफी सुदंर है। यह गाना आज के बेस्ट रोमेंटिक गानों में से एक है। भीग लूं (खामोशियां) इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया, ये भी एक रोमांटिक गाना है।तय है (रुस्तम) यह एक स्लो सॉन्ग है। इसे काफी खूबसूरती से फिल्माया गया है। तुम बिन (तुम बिन 2) क्लासिक टोन के साथ मॉर्डन मिक्स यह गाना भी काफी लोकप्रिय रहा।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस