लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: लता मंगेशकर जिनकी आवाज जीत लेती है दिल, पढ़िए किस्सा जब दिया गया था उन्हें जहर

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: September 28, 2019 06:21 IST

लता मंगेशकर को साल 2001 में भारत रत्न से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा साल 1969 उन्‍हें पद्म भूषण, साल 1989 में   दादा साहब फाल्के अवॉर्ड  और साल 1999 में पद्म विभूषण जैसे सम्‍मान म‍िल चुके हैं.

Open in App

अपनी आवाज़ से करोड़ो दिलो पर राज करने वाली लता मंगेशकर  का जन्म 28 सितंबर, 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था. स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज़ से देश विदेश में खूब नाम कमाया है. अपने लम्बे सिंगिंग करियर में लता दीदी ने हिंदी और उर्दू सहित लगभग 35 भाषाओं में गाने गाये है. इतना ही नहीं उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री  के सबसे बड़े अवार्ड दादा साहब फाल्के से भी सम्मानित किया जा चुका है.

लेकिन क्या आपको पता है की जब लता 32 साल की थी तब उन्हें स्लो प्वॉइजन दिया गया था ?ये बात है साल 1962 की जब फिल्म बीस साल बाद' के लिए लता मंगेशकर को एक गाना का  रिकॉर्ड करना था. उस वक़्त लता का करियर पीक पर था. फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हेमंत कुमार ने लता मंगेशकर को रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया था.  लेकिन रिकार्डिंग से कुछ ही घंटे पहले लता मंगेशकर की तबीयत काफी खराब हो गई थी.

जब डॉक्टर ने उन्हें चेक किया तब इस बात का खुलासा  हुआ  कि लता के खाने में स्लो पॉइजन मिलाया जा रहा है. इस बात का ज़िक्र लता मंगेशकर की बेहद करीबी  पदमा सचदेव ने  अपनी किताब 'ऐसा कहां से लाऊं'में किया है.  कहा जाने लगा लता दीदी फिरसे कभी गा नहीं पाएंगी. इस खबर ने सबके होश उड़ा दिए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उनके बावर्ची ने उनके खाने में स्लो पाइजन मिला दिया था.  

इस दौरान उनकी बहन उषा मंगेशकर ने ही उनके लिए अपने हाथों से खाना बनाया. करीब तीन महीने तक लता मंगेशकर बीमार रही. खबरें थी उस समय राइटर मजरूह सुल्तानपुरी रोज़ लता से मिलने उनके घर जाते थे. उन्होंने उस वक़्त लता मंगेशकर का खूब साथ दिया और उन्हें हिम्मत दी.

बाद में लता ने उस बावर्ची को बिना सैलरी दिए घर से निकाल दिया. हालाँकि लता मंगेशकर को जान से मारने की किसने कोशिश की थी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया.लता मंगेशकर को साल 2001 में भारत रत्न से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा साल 1969 उन्‍हें पद्म भूषण, साल 1989 में   दादा साहब फाल्के अवॉर्ड  और साल 1999 में पद्म विभूषण जैसे सम्‍मान म‍िल चुके हैं.

टॅग्स :लता मंगेशकरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस