लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: रणबीर कपूर के वो 5 किरदार, जिन्होंने पढ़ा दिया असल जिंदगी का पाठ

By मेघना वर्मा | Updated: September 28, 2019 06:21 IST

रणबीर कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत संजय लीला भंसाली का असिस्टेंट बनकर की थी।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर को बॉलीवुड में भंसाली की ही फिल्म सांवरिया से ब्रेक मिला। 2007 में आई इस फिल्म से अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

बॉलीवुड के 'बर्फी' रणबीर कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिंदी सिनेमा की फेमस फैमिली कपूर फैमिली से बिलॉग करने वाले रणबीर कपूर, पृथ्वी राज कपूर के पर-पोते हैं। राज कपूर के पोते रणबीर ना सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं बल्कि अपने वर्सिटाइल रोल के लिए भी फेमस हैं। 

28 सितंबर 1982 को मुंबई में जन्में रणबीर कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत संजय लीला भंसाली का असिस्टेंट बनकर की थी। इसी फिल्म के बाद रणबीर को बॉलीवुड में भंसाली की ही फिल्म सांवरिया से ब्रेक मिला। 2007 में आई इस फिल्म से अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं दिखा पाई मगर रणबीर कपूर को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके बाद भी 2008 में आई फिल्म बचना-ए हसीनों भी फिल्मी पर्दे पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। रणबीर को पहली हिट फिल्म मिली 2008 में कैटरीना के साथ आई फिल्म अजब प्रेम की गजब-कहानी से। इसके बाद रणबीर ने कई बैक टू बैक हिट मूवी दी। 

रणबीर कपूर ने अपने अभी तक के अपने करियर में बहुत सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। कुछ फिल्में आपकी जिंदगी में आपको प्यार सिखा जाती हैं तो कुछ आपके करियर के लिए आपको पैशन दे जाती हैं। रणबीर कपूर ने अपनी एक्टिंग से करोड़ो दिलों पर राज किया है। उनकी फिल्मों के साथ उनके कई कैरेक्टर्स भी ऐसे हैं जो लोगों को भा गए। 

आज रणबीर कपूर के जन्मदिन पर बात उनकी फिल्मों के इसी कैरेक्टर की जिनके साथ सिर्फ रणबीर कपूर ही न्याय कर सकते थे।

1. मर्फी-बर्फी

रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म ने कई सारे अवॉर्ड्स जीते। पूरी फिल्म में बिना कुछ बोले रणबीर ने सभी से उनका दिल चुरा लिया। उनका मर्फी किरदार आज भी लोगों के जहन में हैं।

2. जॉर्डन- रॉकस्टार

रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार लोगों उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई। इम्तियाज अली की इस फिल्म में उनके किरदार जॉर्डन से लोगों का अलग ही कनेक्शन बना। कुछ को उससे प्यार हो गया और कुछ आज भी उसे समझने की कोशिश कर रहे हैं।

3. हरप्रीत सिंह बेदी-रॉकेट सिंह

रणबीर कपूर ने इस फिल्म में सिक्ख का करिदार निभाया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल मचा दिया। रणबीर के कास्ट ने लोगों को खूब हंसाया। इसी फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की क्रिटिक्स च्वॉइस में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला।

4. समर प्रताप सिंह- राजनीति

ऐसा माना जाता है कि अक्सर पॉलिटिक्स से जुड़े किरादर के लिए दबंग जैसी पर्सनैलिटी होनी चाहिए। मगर चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर ने इस सोच को गलत साबित किया और राजनीति फिल्म में समर के रोल से लोगों को दिल में उतर गए।

5. कबीर थापर

रणबीर की फिल्म ये जवानी है दीवानी के उनके कैरेक्टर ने ना जाने ही कितने लोगों को करियर के पीछे नजर दौड़ाने के लिए प्रेरित किया। रणबीर कपूर के इस किरदार से लोगों को पहले सीन से ही प्यार हो गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और उनका कबीर किरदार लोगों के मन में बस गया।

टॅग्स :रणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

क्रिकेटVIDEO: संदीप रेड्डी वांगा के साथ मज़ेदार विज्ञापन में 'एनिमल' अंदाज में दिखे एम एस धोनी, रणबीर कपूर की दिखी झलक

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया