लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: श्रीदेवी नहीं चाहती थीं एक्ट्रेस बनें जाह्नवी कपूर, जानें धड़क गर्ल की जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें

By मेघना वर्मा | Updated: March 6, 2019 07:57 IST

जाह्नवी कपूर को घूमने का बेहद शौख है। दुनिया की अलग-अलग जगहों को एस्प्लोर करना हो या कहीं लॉग वीकेंड मनाना हो। जाह्नवी हमेशा घूमने निकल जाती हैं।

Open in App

बॉलीवुड में धड़क फिल्म से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर ने लोगों को दिल और अटैंशन दोनों ही जीत लिया है। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाहन्वी ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि वो कितनों के लिए ही फैशन आईकन भी हैं। धड़क फिल्म में एक्टिंग से लोगों के बीच छाप छोड़ने वाली जाह्नवी का जन्म आज ही के दिन 1997 में हुआ था। मगर लेजेंडरी एक्ट्रैस श्रीदेवी यानी जाह्नवी की मां कभी नहीं चाहती थीं कि वो एक्टिंग करें। जाह्ववी के बर्थडे पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें। जिन्हें बहुत कम ही लोग जाते हैं। 

डॉक्टर बनाना चाहती थीं जाह्वन्वी का मां श्रीदेवी

जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में आई फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसे करण जौहर ने प्रॉड्यूस किया था। जाह्नवी हमेशा से एक्टर बनना चाहती थीं। मगर मां श्रीदेवी उनके इस करियर ऑपशन को सुनकर आश्चर्य में पड़ गई थीं। बता दें श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि जाह्नवी कपूर एक्ट्रेस बनें। बल्कि जाह्नवी को डॉक्टर बनाना चाहती थीं श्रीदेवी। 

राजुकमार राव को करती हैं पसंद

धड़क फिल्म के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी ने बताया कि वो राजकुमार राव को बहुत पसंद करती हैं। इंटरव्यू में जाह्नवी ने ये भी बताया था कि ना जाने कितनी ही बार राजकुमार की फोटो पर वो कंमेट कर चुकी हैं सिर्फ उनका अटेंशन पाने के लिए। अब खबर ये है कि जल्द ही दोनों एक्टर्स एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए भी दिखाई देंगे। जाह्नवी, राजुकमार के साथ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में भी नजर आ सकती हैं।

रिलेशनशिप में थीं जाह्नवी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी कपूर अक्षत रंजन के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं। मगर कुछ रिपोर्ट ये भी कहती हैं कि दोनों ने सिर्फ एक-दूसरे को कुछ समय के लिए डेट किया था। जाह्नवी के बर्थडे पर अक्षत ने उनके लिए एक पोस्ट भी डाली थी जिस पर जाह्नवी ने कमेंट किया था। 

महेश बाबू के साथ ऑफर हुई थी फिल्म

खबर है कि जाह्नवी कपूर को धड़क से पहले साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू के साथ फिल्म ऑफर हुई थी। मगर जाह्नवी ने फिल्म को ठुकरा दिया था। हलांकि इस पर कोई ऑफिशियर कमेंट नहीं है मगर फिर भी जाह्नवी के डेब्यू पर ये बात बताई जाती है। 

घूमने की शौकीन हैं जाह्नवी

जाह्नवी कपूर को घूमने का बेहद शौख है। दुनिया की अलग-अलग जगहों को एस्प्लोर करना हो या कहीं लॉग वीकेंड मनाना हो। जाह्नवी हमेशा घूमने निकल जाती हैं। अपनी फैमिली के साथ भी उन्होंने बहुत सी जगहों पर ट्रैवल किया है। जिसका सबूत उनके इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हुई तस्वीरों से मिल जाएगा। 

बात करें जाह्नवी कपूर की रिसेंट की फिल्मों पर तो जल्द ही जाह्नवी फिल्म तख्त और गुंजन शर्मा की बायोपिक में दिखाई देने वाली हैं। 

टॅग्स :जाह्ववी कपूरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ इंडियन ड्रेस में Janhvi का सिंपल और प्यारा लुक वायरल, देखें तस्वीरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

भारतजान्हवी कपूर से लेकर काजल अग्रवाल तक..., सेलेब्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर खोचा मोर्चा

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस