लाइव न्यूज़ :

प्यार, शादी और तलाक- जानें क्या है ऋतिक और एक्स वाइफ सुजैन के रिश्ते का सच?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 10, 2019 08:22 IST

लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले ऋतिक ने तब हर किसी को चौंक दिया जब उन्होंने आज कल की अपनी एक्स वाइफ सुजैन से शादी का ऐलान किया।

Open in App

2000 में 'कहो ना प्यार' से ऋतिक ने बॉलीवुड में एंट्री की और फैंस को अपना दीवाना बना लिया। लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले ऋतिक ने तब हर किसी को चौंक दिया जब उन्होंने आज कल की अपनी एक्स वाइफ सुजैन से शादी का ऐलान किया। ऋतिक ने कईयों का दिल तोड़कर हमेशा के लिए सुजैन का हाथ थामा। लेकिन  ऋतिक और सुजैन का रिश्ता 14 साल तक चला और अचानक एक दिन कई तरह की खबरों के बाद एक ऐसी खबर आई जिसने इनके फैंस को हिला दिया। खबर थी इनके हमेशा के लि दूसरे से अलग होने की। कहते हैं ये दोनों इसलिए अलग हुए क्योंकि उस समय इन दोनों का ही दिल किसी और पर था। हांलाकि कभी इन दोनों ने ये नहीं बताया कि ये दोनों एक दूसरे से अचानक अलग क्यों हुए।

ऋतिक का जब आया दिल 

ऋतिक, सुजैन पुराने दोस्त कहे जाते हैं। सुजैन को एक सिग्नल पर देखकर ऋतिक को उनसे प्यार हो गया था। ऋतिक की तरह सुजैन भी फिल्मी परिवार से ही ताल्लुक रखती थीं। वो अभिनेता संजय खान की बेटी हैं। उस समय ऋतिक-सुजैन से तो अपने दिल की बात नहीं कह पाए, लेकिन अपने दिल का हाल उन्होंने अपने करीबी दोस्त अभिनेता उदय चोपड़ा को सुनाया और कह दिया कि वो सुजैन से शादी करना चाहते हैं। हालांकि, इस बीच दोनों अपने प्रोफेशन में आगे बढ़ गए। कुछ सालों बाद ऋतिक और सुजैन की नजरें फिर से मिलीं। दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं और शुरू हो गई लव स्टोरी, जिसने बाद में शादी का रूप लिया।

दोनों ने की शादी

20 दिसंबर, 2000 को ऋतिक और सुजैन शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपनी शादी को पूरा एन्जॉय किया था। दोनों की शादी हर किसी की जुबांन पर उस वक्त रही। शादी की हर रस्म के दौरान दोनों जमकर नाचे- गाए। कई रस्मों के दौरान दोनों साथ ही रहे थे, इनकी शादी उस समय की सबसे बेहतरीन मानी गई थी। ये कपल शादी के बाद सबसे रिस्पेक्टिंग माना जाता रहा।

कपल ने  लिया तलाक

ऋतिक और सुजैन की शादी में कब दरार पड़ गई इस बात का पता किसी को नहीं लगा। 13 दिसंबर, 2013 को दोनों ने अपनी 14 साल की शादी और 17 साल के रिश्ते को तोड़ दिया। जुलाई 2014 को दोनों ने तलाक के लिए बांद्रा कोर्ट में केस फाइल किया और नंबर में ही तलाक हो गया। उस वक्त ऋतिक ने बताया, "सुजैन ने मुझसे अलग होने और हमारे 17 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। हमारे पूरे परिवार के लिए यह बेहद तनाव भरा समय रहा। अलग होने का कारण दोनों में से किसी ने भी कभी नहीं बताया। ये दोनों ने अपने अलग होने को हमेशा निजी रखा।

फिर से आ रहे करीब

तलाक के बाद अब दोनों अक्सर साथ देखे जाते हैं। दोनों साथ में छुट्टियां मनातें हैं घूमते फिरतें हैं। सुजैन तलाक के बाद पहली बाद तक ऋतिक के करीब दिखीं जब कंगना की बहन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करके इन दोनों के साथ होने की बात कही थी, जिसके बाद खुद सुजैन ने ऋतिक के स्पोट में उतरते हुए एक फोटो पोस्ट की और कंगना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसके बाद खबरें आईं कि दोनों फिर से शादी कर सकते हैं हांलाकि दोनों ने इसको गलत बताया। तलाक के बाद इस तरह से दोनों का साथ होना फैंस को समझ ही नहीं रहा है कि आखिर क्या है इनके रिश्ते का सच।

टॅग्स :ऋतिक रोशनबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस