अनुराग कश्यप की 8 फिल्में, जिनमें दिखती है समाज की सच्चाई

By मेघना वर्मा | Published: September 10, 2018 12:45 PM2018-09-10T12:45:44+5:302018-09-10T12:45:44+5:30

नो स्मोकिंग फिल्म के जरिये अनुराग कश्यप ने समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया है मगर यह फिल्म बड़े पर्दे पर सफल नहीं हो पाई।

Birthday Special: Anurag Kashyap films that have changed the Indian mindset and thought | अनुराग कश्यप की 8 फिल्में, जिनमें दिखती है समाज की सच्चाई

अनुराग कश्यप की 8 फिल्में, जिनमें दिखती है समाज की सच्चाई

अनुराग कश्यप भारतीय निर्देशक, निर्माता और स्क्रिप्ट राइटर हैं। अनुराग कश्यप आज अपना 47 जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 10 सितंबर 1972 में गोरखपुर में हुआ था। शुरुआत में वो साइंटिस्ट बनना चाहते थे। मगर बड़े होकर उन्होंने थिएटर ज्वॉइन कर लिया। इसी के बाद अनुराग को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शरीक होने का मौका मिला। इसके बाद से ही अनुराग कश्यप को फिल्म बनाने का मौका मिला। अनुराग हमेशा डार्क फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। जनमें समाज की सच्चाई को खूबसूरती से दिखाते हैं। जानिए उनकी 9 ऐसी ही फिल्में जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया।

1. पांच

अनुराग कश्यप ने निर्देशन की शुरुआत 2003 में आई फिल्म पांच से की। मगर केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) के कारण ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई। इसकी खराब भाषा के लिए इसके रिलीज पर बैन लगा दिया गया

2. ब्लैक फ्राइडे

ब्लैक फ्राइडे में अनुराग कश्यप ने मुंबई के बम ब्लास्ट पर का चित्रण किया। ये फिल्म बनकर 2003 में तैयार हुई थी जिसे 2007 में रिलीज किया गया। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। 

3. नो स्मोकिंग

फिल्म में के जरिये समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया है। मगर यह फिल्म बड़े पर्दे पर सफल नहीं हो पाई। 

4. देव-डी

अनुराग कश्यप ने 2009 में देवदास का अधुनिक संस्करण देव-डी बनाई। खास बात ये रही कि इस फिल्म को महिला प्रधान फिल्म का दर्जा मिला। 

5. गुलाल

2009 में ही आई फिल्म गुलाल भारतीय राजनीति पर आधारित थी। इस फिल्म को लोगों से काफी सराहना मिली। 

6. गैंग्स ऑफ वासेपुर

इस फिल्म से अनुराग कश्यप को बड़ी सफलता मिली। मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दकी की इस फिल्म में झारखंड और धनबाद की गुंडागर्दी पर बनाई गई है। इसकी कहानी 1990 से 2009 तक के कालक्रम में फैली हुई है। लोगों को इसका दूसरा पार्ट भी बेहद पसंद आया।

7. बॉम्बे वेलवेट

अनुराग कश्यप की ये फिल्म बड़े पर्दे पर खासा कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा नजर आए। बड़े कलाकार होने के बाद भी लोगों का दिल नहीं जीता।

8. मनमर्जियां

अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म है मनमर्जियां। तापसी पन्नु, विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन नजर आएंगे। इस फिल्म में 12 गाने दर्शाए गए हैं।आगामी 19 सितंबर को यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

Web Title: Birthday Special: Anurag Kashyap films that have changed the Indian mindset and thought

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे