Happy B'day: मसान नहीं पहली बार इस फिल्म में नजर आए थे विक्की कौशल, कभी चॉल में बिताए थे दिन
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 16, 2020 09:52 AM2020-05-16T09:52:48+5:302020-05-16T09:52:48+5:30
विक्की कौशल को अभिनय का शौक बचपन से ही था। अपने इस पैशन के लिए, विक्की कौशल ने विदेश में अपनी नौकरी छोड़ दी थी।
दमदार एक्टिंग और गंभीर शख्सियत से महज कुछ साल में विक्की कौशल ने बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई है।आज हर कोई विक्की कौशल का फैन है खासतौर पर लड़कियां तो उनकी दीवानी है। विक्की कौशल ने अपने बॉलीवुड करियर में एक से बढ़कर एक रोल निभाए हैं।विक्की को असली पहचान फिल्म 'मसान' फिल्म से मिली। लेकिन 'संजू' में 'कमली' और 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में आर्मी अफसर के किरदार ने विक्की को रातो रात स्टार बना दिया।
विक्की कौशल को अभिनय का शौक बचपन से ही था। अपने इस पैशन के लिए, विक्की कौशल ने विदेश में अपनी नौकरी छोड़ दी थी। पेशे से विक्की टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर हैं। जब छोड़ने के बाद विक्की ने किशोर नमित कपूर के इंस्टिट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया। फिल्मों में अभिनय करने से पहले विक्की कौशल अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन में बतौर असिस्टेंट काम करते थे और उन्होंने गैंग ऑफ़ वासेपुर में अनुराग को असिस्ट भी किया था।
फिल्म 'मसान' में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले कुशल अभिनेता की पहली फिल्म के बारे में किसी को बिल्कुल भी याद नहीं होगा। मसान में लीड रोल करने से पहले विक्की कौशल ने बॉलीवुड फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' में नेहड़ छोटा सा रोल निभाया था। फिल्म में मुख्य कलाकार कुणाल कपूर और हुमा कुरैशी थे और विक्की कौशल ने फिल्म में कुणाल कपूर के यंग किरदार को निभाया था।
यह कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी लेकिन विक्की के काम को बिलकुल भी नोटिस नहीं किया गया था। लेकिन फिल्म मसान के बाद विक्की ने फिर पीछे मुड़ के नहीं देखा। आज उनकी गिनती बॉलीवुड के सफल एक्टर्स में होती है।
अनुराग कश्यप ने उन्हें 'रमन राघव 2.0' में कास्ट किया था। खबरों के मुताबिक शुरुआत में अनुराग विक्की को लेकर असमंजस में थे क्योंकि उनका किरदार फिल्म में नकारात्मक था। ऑडिशन के बाद उनको पता चल गया कि इस इंसान में कुछ ऐसी बात है हो इसको बहुत आगे ले जायेगी। फिल्म में निभाया उनका किरदार उनकी अब तक की सबसे बढ़िया रोल्स में एक है।
आपको जानकार हैरान होगी कि विक्की कौशल अपने स्ट्रगल के दिनों में मुंबई की चॉल में भी रह चुके हैं। वैसे तो विक्की कौशल मसान से फेमस हुए थे लेकिन 'राजी', 'संजू' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्मों ने उन्हें एक नई पहचान दी. आज विक्की कौशल बॉलीवुड में कई स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं।