बर्थडे स्पेशल: 20 साल की उम्र में 6 साल बड़ी ब्रिटिश एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे शशि कपूर, पढ़ें विदेशी दुल्हनियां से एक्टर की लव स्टोरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 18, 2019 08:43 AM2019-03-18T08:43:57+5:302019-03-18T08:43:57+5:30

शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था। चाइल्ड एक्टर के तौर पर उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

birth anniversary Shashi Kapoor: The Shashi Kapoor-Jennifer Kendal love story | बर्थडे स्पेशल: 20 साल की उम्र में 6 साल बड़ी ब्रिटिश एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे शशि कपूर, पढ़ें विदेशी दुल्हनियां से एक्टर की लव स्टोरी

बर्थडे स्पेशल: 20 साल की उम्र में 6 साल बड़ी ब्रिटिश एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे शशि कपूर, पढ़ें विदेशी दुल्हनियां से एक्टर की लव स्टोरी

अपनी सादगी और बेहतरीन अभिनय के दम पर फैंस के दिलों में घर करने वाले अभिनेता शशि कपूर का जन्मदिन है। खूबसूरत स्माइल से दर्शकों का दिल जीतने वाले शशि कपूर लड़कियों के फेवरेट हुआ करते थे। शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था। चाइल्ड एक्टर के तौर पर उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन पचास के दशक में शशि कपूर अपने पिता के थियेटर से जुड़ गये थे। लेकिन इस कलाकार पर जहां हजारों लड़कियों मरती थीं वहीं इसका दिल पर भारत की धरती से दूर विदेशी बाला पर आया था। शशि और उनकी पत्नी जेनिफर लव स्टोरी सबसे हटकर है आइए आपको उससे रुबरु करवाते हैं-

पहली मुलाकात

शशि कपूर ने जेनिफर को पहली बार मुंबई के रॉयल ऑपेरा हाउस में देखा था। शशि कपूर ने जब स्टेज के पीछे पर्दा हटाकर ऑडियंस की तरफ देखा तो वहां जेनिफर को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे।इस विदेशी बाला के ऊपर उनका दिल इस एक नजर में ही आ गया 
था।

साथ थिएटर

जेनेफर  एक ब्रिटिश कलाकार थीं। वह  शशि कपूर के साथ पृथ्वी स्टूडियो में एक्टिंग की प्रैक्टिस करती थीं। पृथ्वी स्टूडियो में प्रैक्टिस से पहले जेनेफर अपने पिता की नाटक मंडली में शेक्सपिएराना में काम करती थीं। दोनों अलग अलग ग्रुप में काम करते थे लेकिन शशि की कृपा से दोनों फिर साथ में काम करने लगे।

आई मुसीबत

अभी ये लव स्टोरी शुरू ही हुई थी कि इसमें मुसीबते आनी शुरू हो गई थीं। कहते हैं कि जेनिफर के पिता ने अपने थिएटर ग्रुप शेक्सपीयराना के लिए शशि कपूर को पृथ्वी थिएटर से उधार पर लिया था, लेकिन वह शशि और जेनिफर की  शादी के खिलाफ थे। वह शशि का अंग्रेजी बोलने के तरीके की मजाक उड़ाया करते थे।लेकिन इश्क में डूबे शशि कहां पीछे हटने वाले थे।

राज कपूर की मदद

जेनिफर के पिता लगातार दोनों की शादी के लिए नहीं और लंबे समय तक कोशिश करने के बाद शशि और जेनिफर ने शेक्सपीयराना छोड़ दिया। विदेश में उनके शो कैंसल होने लगे तो शशि कपूर ने मदद के लिए बड़े भाई राज कपूर से बात की थी। भाई ने मदद मांगी तो राज कपूर ने मुंबई की दो प्लेन टिकट भेज दीं,दोनों मुंबई लौटे तो कपूर परिवार ने शशि और जेनिफर की शादी करवा दी थी।  1958 में सिर्फ 20 साल की उम्र में शशि ने जेनेफर से शादी कर ली।  शशि जेनेफर का हाथ तक पकड़ने में शर्माते थे, कहते हैं, सबसे पहले उन्होंने जेनेफर को लोकल ट्रेन में सफर करते देखा था।  वह किसी  ब्रिटिश से शादी करने वाले पहले बॉलीवुड एक्टर थे।

Web Title: birth anniversary Shashi Kapoor: The Shashi Kapoor-Jennifer Kendal love story

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे