करन के जन्मदिन को बिपाशा ने बनाया खास, सोशल मीडिया पर बैडरूम की वीडियो की शेयर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 23, 2018 03:15 PM2018-02-23T15:15:28+5:302018-02-23T15:46:25+5:30
Karan Singh Grover Birthday: बॉलीवुड में अपने स्टाइल के लिए जाने, जाने वाले अभिनेता करन सिंह ग्रोवर का आज जन्मदिन है। ऐसे में उनके जन्मदिन को और भी खास बनाया है उनकी पत्नी बिपाशा बसु ने।
मुंबई, 23 फरवरी: बॉलीवुड में अपने स्टाइल के लिए जाने, जाने वाले अभिनेता करन सिंह ग्रोवर का आज जन्मदिन है। ऐसे में उनके जन्मदिन को और भी खास बनाया है उनकी पत्नी बिपाशा बसु ने। आज जन्मदिन के मौके पर करणन और बिपाशा सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
बिपाशा ने अपने पति को सोशल मीडिया पर अपने ही अंदाज में विश किया है। दरअसल आज करण सिंह ग्रोवर 36 साल के हो गए हैं। करण के जन्मदिन को खास बनाने के लिए ये कपल फिलहाल गोवा में है। ऐसे में बिपाशा ने सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें जोड़ी बर्थडे बैश एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।
तस्वीर और वीडियो के सामने आनें के बाद ये सोशल मीडिया बिपासा और करन का हॉट लुक सभी का पसंद आया है। बिपाशा ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है वह उनके बैडरूम का है। जिसनें वह बेहद हॉट लुक में काली गाउन में नजर आ रही हैं। ऐसे में फैंस को एक बार फिस से इनका ये अंदाज भा गया है।
बिपाशा से करन की ये तीसरी शादी है। बिपाशा और करण की नजदीकियां फिल्म 'अलोन' (2015) के सेट पर बढ़ीं। फिर 30 अप्रैल, 2016 को जोड़ी शादी के बधन में बंधीं थीं।