क्रिस्टियानो रोनाल्डो संग बिपाशा बसु की 'किस' करती हुई तस्वीर वायरल, एक्ट्रेस ने फुटबॉलर को लेकर कही थी यह बात
By अमित कुमार | Published: July 24, 2020 12:46 PM2020-07-24T12:46:02+5:302020-07-24T12:46:02+5:30
क्या सच में बिपाशा बसु क्रिस्टियानो रोनाल्डो को डेट कर रहीं थी। यह सवाल एक बार फिर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस के मन में खड़े हो गए हैं।
बॉलीवुड की दुनिया में लव-अफेयर की खबरों ने अक्सर सुर्खियां बटोरने का काम किया है। इसके अलावा खिलाड़ियों के साथ भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की कई बार अफेयर की खबरें सामने आई हैं। इन दोनों दुनिया के लोगों के अफेयर की खबरें अक्सर अखबरा की सुर्खियों में छा जाती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम भी काफी दिनों तक चर्चा में रहा था।
इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो संग नजर आ रही हैं। साल 2007 में बिपाशा का नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ जुड़ा था। इन दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा जाता रहा था। बिपाशा की रोनाल्डो से मुलाकात एक इंटरनेशनल इवेंट में पुर्तगाल में हुई थी।
i could’ve lived without this information pic.twitter.com/X5uLs82J2l
— read daddy marx for clear skin (@urbannaxaI) July 22, 2020
बिपाशा बसु ने की थी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जमकर तारीफ
लगभग 13 सालों के बाद अब सोशल मीडिया पर रोनाल्डो और बिपाशा की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। बिपाशा और रोनाल्डो साथ में लिस्बन लज स्टेडियम में साथ नजर आए थे। बिपाशा ने उस समय रोनाल्डो को लेकर कहा था, "डिनर के दौरान जिस तरह से उन्होंने मेरी तारीफ की, उससे मैं वाकई मुग्ध थी। फुटबॉल का इतना बड़ा स्टार अगर आपकी तारीफ करे तो खुश होने वाली बात ही है। फिर मैं तो रोनाल्डो की कई साल से फैन थी।"
from Cristiano Ronaldo to Krishan Rehnedo, Bipasha has come a long way pic.twitter.com/xwx5nFYPoK
— sin/cos ay (@anzytea) July 22, 2020
No, it was at best a one-time fling or a social kiss at the announcement of the New Seven Wonders of the World by a private group. She was representing India. This got really blown out of proportion cz she was with John at the time.
— Sextina Aquafina Belcher (@HitchhikerQ) July 22, 2020
Uff what’s a big deal about this censorship on this??? pic.twitter.com/wy3ZzhjyY3
— klipsch (@klipsch1) July 23, 2020