Bigg Boss 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर लगा रेप का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 21, 2020 02:20 PM2020-05-21T14:20:17+5:302020-05-21T14:22:58+5:30

बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह उर्फ सुख प्रधान पर महिला से रेप करने का मामला दर्ज किया गया है। जालंधर की 40 वर्षीय महिला का आरोप है कि वह ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए सुख प्रधान के घर पर पहुंची थी।

bigg boss 13 shehnaaz gills father santokh singh sukh has been accused of raping | Bigg Boss 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर लगा रेप का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी

Bigg Boss फेम शहनाज गिल के पिता पर महिला से रेप का मामला दर्ज (ट्विटर फोटो)

Highlightsबिग बॉस 13 में शहनाज गिल एक दमदार प्रतियोगी के रूप में उभर कर सामने आईं थींशहनाज की आज बेहतरीन फैन फॉलोइंग है

बिग बॉस 13 में शहनाज गिल एक दमदार प्रतियोगी के रूप में उभर कर सामने आईं थीं। शहनाज की आज बेहतरीन फैन फॉलोइंग है।शहनाज गिल के परिवार से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। इंडिया टुडे के मुताबिक शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख के खिलाफ जालंधर में एक महिला ने रेप केस दर्ज कराया है।

वहीं इस महिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि संतोख सिंह सुख ने उसके साथ पिस्तौल की नोंक पर रेप करने का आरोप लगाया है। अब पुलिस ने अब मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हैं।

रेप का आरोप सच है कि झूठ इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। खबर के अनुसार घटना 14 मई की बताई जा रही है।  लेकिन घटना की शिकायत पीड़िता ने 19 को पुलिस में की है। जिसके बाद पुलिस ने शहनाज के पिता संतोख सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

खबर के अनुसार पीड़िता शहनाज के पिता के घर अपने बॉयफ्रेंड के साथ गई थी। उसे पता चला था कि उसका बॉयफ्रेंड संतोख के घर पर ही रहता है। पीड़िता सहेली के साथ संतोख सिंह के घर पहुंची तो वह वहीं बाहर इंतजार कर रहे थे और उन्होंने बॉयफ्रेंड से मिलवाने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। फिलहाल संतोख सिंह को फरार बताया जा रहा है। 

Web Title: bigg boss 13 shehnaaz gills father santokh singh sukh has been accused of raping

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे