पायल रोहतगी के समर्थन में आई बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट, मोतीलाल नेहरू पर की विवादित टिप्पणी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 16, 2019 08:24 AM2019-12-16T08:24:27+5:302019-12-16T08:24:27+5:30

पायल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं।

bigg boss 13 koena mitra supports payal rohtagi and comment on motilal nehru | पायल रोहतगी के समर्थन में आई बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट, मोतीलाल नेहरू पर की विवादित टिप्पणी

पायल रोहतगी के समर्थन में आई बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट, मोतीलाल नेहरू पर की विवादित टिप्पणी

Highlights एक्ट्रेस पायल रोहतगी को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया।अब पायल के समर्थन में कोएना मित्रा आई हैं।

एक्ट्रेस पायल रोहतगी को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के पिता मोतीलाल नेहरू पर अभद्र टिप्पणी करने पर राजस्थान पुलिस ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया। हालांकि कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने इस गिरफ्तारी को गलत करारा था। अब पायल के समर्थन में कोएना मित्रा आई हैं।

पायल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में पायल ने एक विवादित टिप्पणी की जिससे वह हिरासत में ले ली गईं। लेकिन पायल के सपोर्ट में बिग बॉस की पूर्ण प्रतियोगी और एक्ट्रेस कोएना मित्रा उतर आई हैं।

कोएना ने पायल के पक्ष में ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। कोएना ने पायल के ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा है कि एक घंटे के लिए अपना नाम बदलकर हाफिज सईद रख लोष इसके बाद कांग्रेस आपको सैल्यूट करेंगी। शर्म करो कांग्रेस सरकार।



पायल रोहतगी की टीम ने ट्विटर पर खुद बताया है कि, मॉडल को राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। ट्वीट में कहा गया है, गूगल से सूचना लेकर मैंने एक वीडियो मोतीलाल नेहरू पर बनाई थी। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मजाक है।

 पायल ने अपने विरुद्ध बूंदी के सदर थाने में आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में दर्ज प्रकरण को लेकर स्थानीय डीजे कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है।  

Web Title: bigg boss 13 koena mitra supports payal rohtagi and comment on motilal nehru

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे