BB 13: ये सदस्य हुआ इस हफ्ते घर से बेघर, जानें वीकेंड का वॉर का पूरा लेखा-जोखा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 16, 2019 09:19 AM2019-12-16T09:19:51+5:302019-12-16T09:19:51+5:30
नॉमिनेटड कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, विकास पाठक और मधुरिमा तुली थे।हर किसी को लग रहा था कि मधुरिमा घर से बाहर हो जाएंगी खुद सलमान ने भी शनिवार को घोषणा की थी
सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में हर रोज एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में जहां सीक्रेट रूप में पारस एक बार फिर से घर में वापस आ गए हैं और आते ही घरवालों की पोल खोल दी है। वहीं सिद्धार्थ बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए चार लोग नॉमिनेट हैं। नॉमिनेटड कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, विकास पाठक और मधुरिमा तुली थे।
हर किसी को लग रहा था कि मधुरिमा घर से बाहर हो जाएंगी खुद सलमान ने भी शनिवार को घोषणा की थी कि रविवार को मधुरिमा घर से बाहर होने वाली हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इस हफ्ते एक ही सदस्य घर से बाहर हुआ है, उस सदस्य का नाम है विकास फाटक यानी हिंदुस्तानी भाउ।
सलमान जैसे ही विकास फाटक का नाम लेते हैं वह खुशी खुशी घर जाने को तैयार हो जाते हैं। हालांकि उनके जाने से शैफाली जरीवाली काफी भावुक हो जाती हैं। लेकिन विकास के नाम से पहले सलमान शहनाज का नाम लेते हैं। जिससे शहनाज रोने लगती हैं। शुरुआत में सबको लगता है कि सलमान मजाक कर रहे हैं लेकिन जब गेट खुल जाता है तो ये सभी को मजाक नहीं लगता है।
हालांकि बाद में गेट बंद हो जाता है और साफ हो जाता है कि शहनाज घर से बाहर नहीं जा रही है। बाद में सलमान साफ करते हैं कि विकास पाठक घर से बाहर हो रहे हैं। इस खास एपिसोड में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट हिना खान और प्रियांक शर्मा भी पहुंचे थे।
ये दोनों अपने गाने रांझणां के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सलमान ने अरिजीत के गाने की काफी तारीफ भी की। इससे पहले शनिवार को सलमान ने अस्पताल में भर्ती सिद्धार्थ से वीडियो कॉल के जरिए बात की थी और उनका हाल चाल पूछा था।