Bigg Boss 13 day 22: ये सदस्य हुए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट, शेफाली ने पूछे तीखे सवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 23, 2019 10:00 AM2019-10-23T10:00:43+5:302019-10-23T10:00:43+5:30

बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा।

bigg boss 13 day 22 last week nomination special | Bigg Boss 13 day 22: ये सदस्य हुए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट, शेफाली ने पूछे तीखे सवाल

Bigg Boss 13 day 22: ये सदस्य हुए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट, शेफाली ने पूछे तीखे सवाल

बिग बॉस 13 का आगाज हो चुका है। सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला  है। इस बार शो में केवल सेलेब्स ने ही शिरकत की है। बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा। ऐसे में 22वें दिन नॉमिनेशन देखने को मिला। शो की शुरुआत गुबालो गाने से होती है।

इसके बाद पारस नॉमिनेशन टास्क पढ़ते हैं। इसमें पता चलता है कि आज की प्रक्रिया में लड़कियों के पास अधिकार होगा लड़को को नॉमिनेट करना का। साथ ही कोई एक लड़की आज सेफ हो सकती है। इसके लिए घर में रोज डे मनाया जाएगा। टास्क के अनुसार तीन बार बजर बजेगा।  बजर बजते लड़को गुलाब लेने के लिए भागना होगा।

जो लड़का सबसे पहले गुलाब के पास बने बॉक्स के अंदर होगा उसे अधिकार होगा कि वह किसी एक लड़की को यह गुलाब दे। जिस लड़की को गुलाब मिलेगा वह किसी एक लड़के को नॉमिनेट करने के लिए वोट करेगी। सिद्धार्थ डे, शुक्ला, पारस , आसीम के बीच पहले बजर को लेकर बहस हो जाती है लेकिन रोज पारस को ही मिलता है।


पारस रोज माहिरा को देते हैं माहिरा सिद्धार्थ शुक्ला को नॉमिनेट करती हैं।गले राउंड में गुलाब आरती को मिलता है। आरती पारस को नॉमिनेट करती है। अगले राउंड में आसिम गुलाब जीतते हैं। वह ये गुलाब आरती को देते हैं। आरती इस बार सिद्धार्थ डे को नॉमिनेट करती हैं। इसके साथ नॉमिनेशन की प्रक्रिया समाप्त होती है। सिद्धार्थ शुक्ल, सिद्धार्थ डे, पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा, शहनाज़ गिल और शेफाली सभी नॉमिनेट हो जाती हैं। जबकि आसिम रियाज़ और आरती सिंह नॉमिनेशन की प्रक्रिया से बच जाते हैं।

इसके बाद बिग बॉस शेफाली बग्गा से घरवालों में तीन सदस्यों के इंटव्यू लेने को कहते हैं। जिसमें वह रश्मि से सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कई सवाल करती हैं लेकिन वह जवाब नहीं देती हैं। इसके बाद वह पारस को बुलाती हैं पारस से भी काफी बहस हो जाती है, देवोलीना से भी बाद नें शेफाली की बहस हो जाती है।

Web Title: bigg boss 13 day 22 last week nomination special

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे