Video: श्रद्धा कपूर पर 'नैनों से बाण' चलाते हुए नजर आए निरहुआ, तो वो बोली, 'अपनी लिमिट में रह'

By विवेक कुमार | Published: August 21, 2018 01:58 PM2018-08-21T13:58:06+5:302018-08-21T13:58:06+5:30

निरहुआ जल्द ही आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ चलल लंदन में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है।

Bhojpuri star Nirhua with Shraddha Kapoor video goes viral | Video: श्रद्धा कपूर पर 'नैनों से बाण' चलाते हुए नजर आए निरहुआ, तो वो बोली, 'अपनी लिमिट में रह'

Video: श्रद्धा कपूर पर 'नैनों से बाण' चलाते हुए नजर आए निरहुआ, तो वो बोली, 'अपनी लिमिट में रह'

मुंबई, 21 अगस्त: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही निरहुआ ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ बॉलीवुड की 'बागी' एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आ रही हैं। वीडियो में निरहुआ, श्रद्धा से फ्लर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।  

दरअसल, भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने एक ऐप के जरिए यह वीडियो बनाया है जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वीडियो में काला चश्मा पहने हुए निरहुआ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ नजर आ रहे हैं और टाइगर श्रॉफ का डायलॉग बोलते दिख रहे हैं। वहीं श्रद्धा भी डायलॉग बोल रही हैं। फ़िलहाल ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसमें निरहुआ के अंदाज को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

बता दें कि निरहुआ जल्द ही आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ चलल लंदन में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है। वहीं फिल्म के गाने भी काफी हिट हो रहे हैं। वैसे अभी हाल ही में निरहुआ की फिल्म बॉर्डर रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए जबरदस्त कमाई की थी। 

Web Title: Bhojpuri star Nirhua with Shraddha Kapoor video goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे