पवन सिंह बने रोमांस किंग, ‘पलंगिया सोने ना दिया’ गाने पर एक्ट्रेस के साथ किया रोमांस

By विवेक कुमार | Published: June 30, 2018 04:22 PM2018-06-30T16:22:16+5:302018-06-30T16:22:16+5:30

भोजपुरी फिल्म वांटेड के इस गाने को अब तक 1.28 करोड़ से भी ज़्यादा बार देखा जा चुका है।

Bhojpuri Song Palangiya Sone Na goes viral | पवन सिंह बने रोमांस किंग, ‘पलंगिया सोने ना दिया’ गाने पर एक्ट्रेस के साथ किया रोमांस

पवन सिंह बने रोमांस किंग, ‘पलंगिया सोने ना दिया’ गाने पर एक्ट्रेस के साथ किया रोमांस

मुंबई, 30 जून: भोजपुरी फिल्मों का क्रेज भी लोगों में काफी देखने को मिलता है। पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, मोनालिसा और अक्षरा सिंह कुछ ऐसे नाम हैं जिनका लोगों में जबरदस्त क्रेज है। पवन सिंह का एक्शन कितना जबरदस्त है ये तो हम सब जानते ही हैं लेकिन उनका रोमांस वाला अंदाज भी उतना ही शानदार है। अब तक तो पवन सिंह अपने एक्शन के लिए जाने जाते थे लेकिन इस बार वह अपने रोमांस को लेकर चर्चा में है। 

पवन सिंह और मणि भट्टाचार्य पर फिल्माया गया ‘पलंगिया सोने ना दिया’ गाना साल 2018 का सबसे हिट गाना बताया जा रहा है। भोजपुरी फिल्म वांटेड के इस गाने को अब तक 1.28 करोड़ से भी ज़्यादा बार देखा जा चुका है।

इस गाने में पवन सिंह एक्ट्रेस मणि के साथ जमकर रोमांस कर रहे हैं। बता दें भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता पवन सिंह लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। इस फिल्म में वे एक अग्रेसिव लुक में नजर आने वाले हैं। 



इस गाने को पवन सिंह और इंदू सोनाली ने गाया है। शायद कम ही लोग जानते हैं कि पवन सिंह एक्टिंग के साथ सिंगिग में भी कमाल के हैं। फिल्म वांटेड के ट्रेलर को भी 78 लाथ से ज्यादा लाख लोग देख चुके हैं। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य और अमृता आचार्य स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। 

इससे पहले भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की आवाज में 'जिस पगले को दिल से चाहा' रिलीज किया गया था। लोगो को यह दर्द भरा गाना बेहद पसंद आया। 

Web Title: Bhojpuri Song Palangiya Sone Na goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे