भोजपुरी एक्टर-सिंगर पवन सिंह का हिन्दी म्यूजिक में डेब्यू, 'कमरिया हिला रही है' गाना हुआ रिलीज-देखें Video
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 24, 2020 02:10 PM2020-02-24T14:10:22+5:302020-02-24T14:10:22+5:30
खास बात ये है कि ये गाना होली से ठीक पहले रिलीज किया गया है और ये होली पर ही आधारित है। इस खास गाने को पवन सिंह और पायल देव ने अपनी आवाज दी है।
भोजपुरी एक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस सिंगर पवन सिंह ने अब अपने नाम एक नया कारनामा किया है।पवन सिंह ने अब हिंदी म्यूजिक में भी कदम रख लिया है। जैकी भगनानी के म्यूजिक लेबल जे जस्ट म्यूजिक के जरिए पवन सिंह ने अपना हिंदी सॉन्ग डेब्यू किया है। पवन का पहला हिन्दी गाना फैंस के सामने पेश कर दिया गया है।
उनके इस गाने का नाम 'कमरिया हिला रही है' है। खास बात ये है कि ये गाना होली से ठीक पहले रिलीज किया गया है और ये होली पर ही आधारित है। इस खास गाने को पवन सिंह और पायल देव ने अपनी आवाज दी है।
गाने के वीडियो में आप पवन सिंह को एक्ट्रेस और डांसर लॉरेन गॉटलिब के साथ नाचते हुए देखेंगे। गाने में लॉरेन का ग्लैमरस अंदाज पवन सिंह के साथ फैंस को देखने को मिल रहा है। ये गाना सुनने और देखने दोनों में काफी अच्छा लग रहा है।
इस गाने का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे, जो अब आखिरकार खत्म हो गया है। गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।कमरिया हिला रही है गाने को पायल देव ने कंपोज किया है। इसके बोल पायल देव और मोहसिन शेख ने मिलकर लिखे हैं। पवन सिंह के इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी मुदस्सर खान ने की है।