खेसारीलाल और चांदनी की जोड़ी ने फिर से मचाया धमाल, देखें प्यार के साथ दर्द को पेश करता गाना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 2, 2018 03:46 PM2018-10-02T15:46:25+5:302018-10-02T15:46:25+5:30

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल के नए गाने 'शादी होते जान भुला जइबू का हो' का है, जिसे पिछले महीने 12 सितंबर को रिलीज किया गया था।

bhojpuri news watch latest video of khesari lal yadav | खेसारीलाल और चांदनी की जोड़ी ने फिर से मचाया धमाल, देखें प्यार के साथ दर्द को पेश करता गाना

फाइल फोटो

भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव ने एक बार फिर से फैंस को अपना दीवाना बनाया है। दरअसल इन दिनों उनका एक गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में अभिनेता के अंदाज को खासा पसंद किया जा रहा है।

  भोजपुरी स्टार खेसारीलाल के नए गाने 'शादी होते जान भुला जइबू का हो' का है, जिसे पिछले महीने 12 सितंबर को रिलीज किया गया था।

लेकिन अब ये वीडियो धीरे धीरे वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 9,906,375 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जल्द ही इसको देखने वालों की संख्या 1 करोड़ पार हो जाएगी। इसमें खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह नजर आ रही हैं। दोनों इससे पहले भी साथ में धमाल मचा चुके हैं।

खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की ऑन स्‍क्रीन जोड़ी फैंस खूब पसंद करते हैं। ऐसे में अब निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने उनकी जोड़ी को नए तरीके से फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ में लेकर आ रहे है। इस गाने में प्यार के साथ साथ इमोशनस को पेश किया गया है।  फिल्‍म की कहानी सामाजिक मनोरंजन वाली है, जो एक पहलवान की कहानी है।

Web Title: bhojpuri news watch latest video of khesari lal yadav

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे