दुखद: बॉलीवुड के बाद भोजपुरी सिनेमा में पसरा मातम, 'रिंकिया के पापा' के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन

By अमित कुमार | Published: June 4, 2020 01:56 PM2020-06-04T13:56:55+5:302020-06-04T13:56:55+5:30

‘रिंकिया के पापा’ के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा के निधन से भोजपुरी सिनेमा को बड़ा झट लगा है। उनकी मौत पर सेलेब्स लगातार अफसोस जाहिर कर रहे हैं।

Bhojpuri music director Dhananjay Mishra passes away in mumbai | दुखद: बॉलीवुड के बाद भोजपुरी सिनेमा में पसरा मातम, 'रिंकिया के पापा' के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsबॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आ रही है। भोजपुरी म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा अब हमारे बीच नहीं रहे।रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके मुंह से अचानक खून आने लगा था जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

देश और दुनिया के लिए साल 2020 अभी तक बेहद खराब गुजरा है। जहां पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है, वहीं दूसरी ओर एक के बाद एक स्टार्स की निधन की खबरों से फैंस के बीच मायूसी का माहौल है। इस हफ्ते सोमवार को संगीतकार वाजिद खान के निधन की खबर आई थी। पिछले कुछ दिनों में ही कई बड़ी हस्तियों का निधन हो चुका है। बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आ रही है। 

भोजपुरी म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा अब हमारे बीच नहीं रहे। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती धनंजय मिश्रा का इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार को उनकी मौत की खबर सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके मुंह से अचानक खून आने लगा था जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इस खबर के बाद से फैंस से लेकर स्टार्स तक सदमे में हैं।

भोजपुरी सिनेमा के बड़े म्यूजिक डायरेक्टरों में धनंजय मिश्रा का नाम लिया जाता रहा है। मनोज तिवारी को स्टार बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। मनोज तिवारी का सबसे लोकप्रिया गीत 'रिंकिया के पापा' गाना धनंजय ने ही कम्पोज किया था। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने उनको श्रद्धांजलि दी है।

काजल राघवानी ने एक वीडियो शेयर कर धनंजय मिश्रा को श्रद्धांजलि दी। काजल ने कहा कि आज का दिन बहुत बुरा है। हम सबने एक बहुत ही अच्छे इंसान को खो दिया। उनकी उम्र अभी जाने की नहीं थी। आपकी आत्मा को शांति मिले बस यही कामना करती हूं। निश्चय ही यह एक बहुत दुखद सूचना है ! कम उम्र में उनका यूं जाना पीड़ित करता है ! इंडस्ट्री को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी ! मेरी विनम्र श्रद्धांजलि ! भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। और इस कठिन समय में उनके परिवार को दुख सहने के सामर्थ्य प्रदान करे। 

Web Title: Bhojpuri music director Dhananjay Mishra passes away in mumbai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे