रवि किशन व निरहुआ के साथ पूल में उतरीं आम्रपाली दुबे, देखें वायरल वीडियो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 7, 2018 01:47 PM2018-06-07T13:47:39+5:302018-06-07T13:47:39+5:30
भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और डांस से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
मुंबई, 7 जून: भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और डांस से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर से उनका एक वीडिया सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है।
आम्रपाली इस वीडियो में दो भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और रवि किशन के साथ पूल में मजे लेते नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस थोड़ा हैरान जरूर हो जाएंगे। खबरों के अनुसार दिनेश लाल यादव निरहुआ और रवि किशन के साथ पूल में मस्ती करता हुआ आम्रपाली दुबे यह वीडियो करीब एक साल पूरा है, लेकिन अब ये अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यह तीनों भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म 'काशी अमरनाथ' की शूटिंग के दौरान मस्ती कर रहे थे। आम्रपाली दुबे ने अपना यह मस्ती से भरा वीडियो मई 2017 को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उस समय भी इस वीडियो ने खासा धमाल मचाया था। फिल्म 'काशी अमरनाथ' की शूटिंग के दौरान इन सभी स्टार ने काफी मस्ती की थी।
यह फिल्म 'काशी अमरनाथ' की तो इस फिल्म में इन तीनों के अलावा सपना गिल भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इसी फिल्म के लिए अभिनेता रवि किशन को हाल में पुरस्कार भी दिया गया है। आम्रपाली दुबे यूट्यूब और सोशल मीडिया की क्वीन कही जाती हैं। उनके हर एक वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनकी जल्द ही उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में वह एक बार से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब उनका एक पुराना वीडियो अचानक से इस तरह से सोशल मीडिया पर छा गया हो।